पूर्व सहायक सूचना निदेशक को नेशनल प्रेस क्लब ने दी श्रद्धांजलि

पूर्व सहायक सूचना निदेशक को नेशनल प्रेस क्लब ने दी श्रद्धांजलि

बस्ती, 14 अक्टूबर। पूर्व सहायक सूचना निदेशक दशरथ प्रसाद यादव का 12 अक्टूबर को 75 वर्ष की अवस्था में इलाज के दौरान निधन हो गया। वे मूल रूप से महराजगंज जिले के लेजार महादेवा (लेहड़ा मंदिर के निकट) के रहने वाले थे। दशरथ प्रसाद पत्रकारों के काफी निकट थे और अपने सेवाकाल में हमेशा सहयोगी रहे। उनके निधन से पत्रकारों में शोक है। नेशनल प्रेस क्लब (N.P.C.) की ओर से सुभाष तिराहा स्थित शिविर कार्यालय पर एक शोकसभा का आयोजन किया गया। पत्रकारों ने दिवंगत आत्मा की शांति के लिए दो मिनट का मौन रखा और ईश्वर से अपने चरणों में उचित स्थान देने हेतु प्रार्थना की। क्लब संरक्षक अशोक श्रीवास्तव ने कहा कि दशरथ प्रसाद वैचारिक रूप से काफी समृद्ध थे। वे स्पष्टवादी थे, किसी को खुश करने अथवा अपनी बात मनवाने के लिए कभी अपने सिद्धांतों से समझौता नहीं करते थे। शोक संवेदना व्यक्त करने वालों में राजेन्द्रनाथ तिवारी, राजकुमार पाण्डेय, राजकुमार गौतम, संतोष श्रीवास्तव, वसीम अकरम, नंदकिशोर गुप्ता, मनोज कुमार यादव, नीरज श्रीवास्तव, बैजनाथ मिश्रा, परमानन्द मिश्रा, जयप्रकाश पाण्डेय, मिर्जा जमीर अहमद, परमेश्वर पाण्डेय आदि शामिल रहे। शोकसभा में प्रमुख रूप से दिनेश कुमार पाण्डेय, अनिल कुमार श्रीवास्तव, लवकुश यादव, डॉ. नवीन सिंह, मो. तलहा, अब्दुल कलाम, अभिषेक गौतम, विजय कुमार मिश्रा, शमसुद्दीन सिद्दीकी, अरशद मसूद, दिनेश सोनकर, सत्येन्द्र श्रीवास्तव, रिजवान खान सहित कई पत्रकार उपस्थित रहे।