पार्षद ने डेंगू के खतरे को लेकर दिया जागरुकता संदेश
अनुराग आचार्य (व्यौरोचीफ)
तालचेर नगर परिषद के वार्ड संख्या 8 के पार्षद सतीश बेहरा के नेतृत्व में स्थानीय महिलाओं को डेंगू जागरूकता संदेश दिया गया। तेजी से बढ़ती आबादी के कारण वार्ड दिन-ब-दिन सिकुड़ते जा रहे हैं, अबादी की वजह सेे गंंदगी भी बढ़़ रही हैै।
इस गंदगी को साफ रखने के तरीके बताए गए जैसे नालियां, आस-पास के कूड़ेदान, घर के कूड़ा-करकट को साफ कर नष्ट कर देना, कूलर में रोज पानी बदलना, घर में टायरों का ढेर न लगाना आदि। इस सचेतना कार्यक्रम में सुषमा महापात्रा, आंगनवाड़ी दीदी सागरिका महापात्र, कविता साहू, सुषमा बारिक और सचसेवी, स्वयं सहायता समूह की रत्नाबाला साहू, इकाशा साहू, नमिता दास, इंदुमती दास, प्रभासिनी साहू, सीता साहू, सरस्वती मोहंती, मीरा बारिक ने अपना प्रमुख समर्थन दिया।





