पगार वंश का महामिलन आयोजित
पगार वंश का महामिलन समारोह में 45 गांवों के वंशज एकजुट होकर पुरखों से चली आ रही परंपराएं निभाईं।
सुशांत मलिक (संवाददाता)
यह महामिलन कालाहांडी जिले के एम. रामपुर ब्लॉक अंतर्गत तुर्ची में रविवार के दिन आयोजित की गई। पगार वंश के महामिलन को लेकर आयोजित यह समारोह अत्यंत धूमधाम और हर्षोल्लास के साथ आयोजित किया गया। इस ऐतिहासिक आयोजन में 45 गांवों से बड़ी संख्या में पगार वंश के वंशज शामिल हुए और वंशीय एकता, भाईचारे तथा सामाजिक सौहार्द का संदेश दिया। इस कार्यक्रम का शुभारंभ पारंपरिक रीति-रिवाजों के साथ हुआ। इस अवसर पर एक भव्य मशाल शोभायात्रा निकाली गई। मंच पर ज्योतिर्विद संतोष नंद द्वारा पूजा-अर्चना के साथ सांस्कृतिक व सामाजिक सत्र की शुरुआत हुई। महामिलन उत्सव समिति के अध्यक्ष कामदेव साहू की अध्यक्षता में आयोजित सभा में मां मानिकेश्वरी विश्वविद्यालय के अंग्रेजी विभागाध्यक्ष सह उप-कुलसचिव मेजर डॉ. जयदेव साहू मुख्य अतिथि के रूप में शामिल हुए। वही मुख्य वक्ता के रुप में कोसली कवि अर्जुन साहू। सम्मानित अतिथि के रूप में सेवानिवृत्त शिक्षक ऋषिकेश साहू एवं सत्यवान साहू। शामिल हुए इनके साथ, सचिव धर्मपद साहू और कोषाध्यक्ष ललित मोहन साहू भी मंच पर उपस्थित थे।
अतिथियों ने अपने संबोधन में कहा कि यह महामिलन समारोह केवल एक कार्यक्रम नहीं है, बल्कि वंशजों के बीच मधुर संबंध और एकता स्थापित करने का एक महान प्रयास है। उन्होंने वंश की विरासत, परंपरा और संस्कृति की रक्षा के साथ-साथ शिक्षा के प्रचार-प्रसार और युवा पीढ़ी की उन्नति के लिए सभी से एकजुट होने का आह्वान किया। इस विशेष अवसर पर युवा चिकित्सक डॉ. लोकनाथ साहू को मानपत्र देकर सम्मानित किया गया। इसके अलावा विभिन्न गांवों से आए गणमान्य व्यक्तियों, सरपंचों और समिति सदस्यों को भी मंच पर सम्मानित किया गया। समारोह में युवक-युवतियों द्वारा प्रस्तुत रंगारंग नृत्य और संगीत ने दर्शकों का मन मोह लिया। इस महा समारोह के लिए मंच संचालन, पत्रकार प्रदीप कुमार साहू। सांस्कृतिक संचालन, नौकेश साहू, रंगा साहू एवं नीलमणि साहू ने किया, वही सेवानिवृत्त शिक्षक अभय साहू ने अतिथियों का धन्यवाद अर्पण किया।





