नालको टैंकर से करेगा पेयजल आपूर्ति

नालको टैंकर से करेगा पेयजल आपूर्ति

अनुराग आचार्य (व्योरोचीफ) 

नाल्को ने आसपास के इलाकों में प्रत्येक वर्ष की तरह इस वर्ष भी पानी की आपूर्ति शुरू कर दी है।

नाल्को अनुगोल स्थित स्मेल्टर एंड पावर कॉम्प्लेक्स ने आज से आसपास के गांवों में टैंकर द्वारा पानी की आपूर्ति शुरू कर दी है।  आसपास के क्षेत्रों में पेयजल की कमी की समस्या को दूर करने के लिए प्रतिवर्ष यह कार्यक्रम आयोजित किया जाता है।  
एस एण्ड पी कार्यक्रम का उद्घाटन परिसर के कार्यकारी निदेशक अंबिका प्रसाद पांडा ने किया। इस दौरान मानव संसाधन एवं प्रशासन महाप्रबंधक सत्यानंद साहू, महाप्रबंधक (एचआरडी) राजाराम मिश्रा, बनरापाल खंड़ विकास अधिकारी एलिजा मिश्रा, आरडब्ल्यूएसएस इंजीनियर और नाल्को एवं नाल्को फाउंडेशन के अधिकारी उपस्थित थे।  स्थानीय प्रशासन और नाल्को के संयुक्त प्रयासों से अनुगोल प्रखंड, बनरापाल प्रखंड और छेंदीपाड़ा प्रखंड के 14 गांवों में टैंकरों से पेयजल आपूर्ति की जा रही है.  एक जिम्मेदार निगम के रूप में, नालको हमेशा पर्यावरण सुधार में शामिल रहा है, और आम जनता द्वारा इस कदम की व्यापक रूप से प्रशंसा की जा रही है।