दो पुलिस कर्मियों को ससम्मान दी गई विदाई
सुमित जायसवाल (व्योरोचीफ)
रायगढ़: 31 जनवरी 2022 को पुलिस विभाग में सेवारत रहते हुए निर्धारित अधिवार्षिकी आयु सीमा 62 पूर्ण कर सेवानिवृत्त हो रहे जिले के पुलिस उपाधिक्षक राकेश कुमार भोई तथा प्रधान आरक्षक निरंतर मिंज को आज पुलिस नियंत्रण कक्ष में रायगढ़ के वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक सदानंद कुमार द्वारा शॉल, श्रीफल भेंट कर ससम्मान विभाग से विदाई दी।
विभागीय परंपरा अनुसार सेवानिवृत्तों के लिए आयोजित सम्मान कार्यक्रम में उपस्थित अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक (आईयुसीएडब्ल्यू) डॉ0 राजेंद्र प्रसाद भैया, अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक संजय महादेवा समेत जिले के समस्त राजपत्रित अधिकारीगण, रक्षित निरीक्षक, थाना/चौकी प्रभारी तथा पुलिस कार्यालय के कर्मचारी उपस्थित थे । वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक सदानंद कुमार द्वारा सेवानिवृत्ति को स्वस्थ व दीर्घायु जीवन की शुभकामनाएं भेंट करते हुए अपने आगे के समय को भी सामाजिक कार्यों में लगाने के लिए कहा। पुलिस अधीक्षक सदानंद कुमार द्वारा सेवा निवृत्तों के पेंशन प्रकरणों की जानकारी लिये जाने पर पुलिस कार्यालय के प्रभारी मुख्य लिपिक जे.पी. चेलकर से कहा कि प्रधान आरक्षक निरंतर मिंज का पेंशन प्रकरण बिलासपुर पेंशन कार्यालय से अग्रेषित होकर जिला कोषालय रायगढ़ को प्राप्त हो चुका है। सम्मान कार्यक्रम में उपस्थित पुलिस अधिकारियों द्वारा सेवानिवृत्त हो रहे दोनों पुलिसकर्मियों को पुष्प गुच्छ देकर दीर्घायु की शुभकामनाएं दी गई।
पुलिस उपाधिक्षक राकेश कुमार भोई जिला महासमुंद के रहने वाले हैं जो उप निरीक्षक सीधी भर्ती से चयनित होकर पदोन्नत होते हुए पुलिस उपाधीक्षक के पद से रिटायर हुए हैं । वहीं प्रधान आरक्षक निरंतर मिंज जिला जशपुर के रहने वाले हैं, वे थाना यातायात व रक्षित केंद्र में काफी समय तक कार्यरत रहे ।





