दो दिवसीय क्रिकेट प्रतियोगिता का शुभारंभ

दो दिवसीय क्रिकेट प्रतियोगिता का शुभारंभ
दो दिवसीय क्रिकेट प्रतियोगिता का शुभारंभ

गोवर्धन ठाकुर (संवाददाता) 

मनोहरपुर प्रखंड के बरंगा ग्राम में  बक्सोम यूथ क्लब की ओर से बरंगा स्कूल मैदान में दो दिवसीय क्रिकेट प्रतियोगिता का उद्घाटन मैच खेला गया।क्रिकेट मैंच के उद्घाटन समारोह के मुख्य अतिथि बंरगा ग्राम पंचायत के मुखिया ओनामी कोड़ा ने खिलाड़ियों से परिचय प्राप्त करने के उपरांत, फिता काट कर और उद्घाटन बल्लेबाजी कर क्रिकेट प्रतियोगिता का शुभारंभ किया। 

इस प्रतियोगिता में सभी टीमों के खिलाड़ियों ने पूरे मैच के दौरान अनुशासन एवं बेहतर प्रदर्शन का परिचय दिया। 
मुख्य अतिथि ने सभी खिलाड़ियों का उत्साहवर्धन करते हुए कहा कि खेल में हार-जीत होती है।इससे आप निराश ना हों, बल्कि अपनी प्रतिभा के बल पर आगे बढ़ें।
बक्सोम युथ क्लब के मुख्य सदस्य ने मिली जानकारी के अनुसार इस दो दिवसीय क्रिकेट प्रतियोगिता में आठ टीमों ने हिस्सा लिया है।आज खेले गए उद्घाटन मैंच उन्धन, आनन्दपुर, गोईलकेरा, पुरना मनोहरपुर के बीच खेला गया। जिसमें उन्धन और गोईलकेरा की टीम बिजयी हुई। इस प्रतियोगिता का अंतिम और निर्णायक मैच आगामी 24 दिसम्बर को खेला जाएगा। 
आज के उद्घाटन मैच में ज्ञानी महतो,  प्रेम नारायण कटिहार, सुजित महतो रंजित महतो, दीगम्बाशर महतो, सुरेश महतो एवं बक्सोम युथ क्लब बंरगा के सभी सदस्य उपस्थित थे।