दबंगई का आलम चरम पर व्यक्ति को नंगा कर बेल्ट से मारा गया

दबंगई का आलम चरम पर व्यक्ति को नंगा कर बेल्ट से मारा गया

रायगढ़ : आज शाम मे एक वीडियो बहुत तेजी के साथ वायरल हो रहा है। इस वीडियो में एक नामचीन दबंग व्यक्ति एक शख्स को नंगा करके बेल्ट से बेदम उसकी पिटाई कर रहा है और इस दौरान वह शख्स रहम की भीख मांग रहा है, लेकिन फिर भी जानवरो से बदतर उसके साथ सलूक किया जा रहा है। इस मामले में अब पीड़ित व्यक्ति ने पुलिस अधीक्षक को ज्ञापन सौंपकर अपने व अपने परिवार की सुरक्षा की मांग की है। पुलिस अधीक्षक दिव्यांग पटेल के नाम लिखे गए शिकायत पत्र में पीड़ित रामेश साहू 34 साल ने कहा है कि जूटमिल क्षेत्र के वार्ड नं. 34 का रहने वाला है। पीड़ित ने बताया कि 4 दिसंबर को वह जूटमिल थाने में बंटी उर्फ रावण के खिलाफ आफिस में बंधक बनाकर नंगा करके जान से मारने की कोशिश करने के संबंध में शिकायत दर्ज कराया है। इसके बावजूद जूटमिल पुलिस के द्वारा इस मामले में किसी प्रकार की कोई ठोस कार्रवाई नही की गई। जिससे आरोपी के द्वारा उसे और उसके पूरे परिवार को लगातार फोन के जरिये धमकाया जा रहा है। इतना ही नही आरोपी के द्वारा लगातार घर पहुंचकर उसे धमकाया जा रहा है। जिससे उसका परिवार दूसरे के घरों में शरण लेने पर मजबूर है। पीड़ित के उक्त मामले की शिकायत थाने में करने के बाद आरोपी बंटी साहू के द्वारा अब शिकायत को वापस लेने के लिए पीड़ित के रिश्तेदार भांजा, दीदी, और उसकी भाभी को धमकी भी दी जा रही है। इतना ही नही आरोपी के द्वारा रायपुर में रहने वाले उसके बड़े भैया टीकम साहू के घर पहुंचकर उन्हें भी धमकियां दी है। इस वजह से उसका पूरा परिवार डर के माहौल में जी रहा है और स्वयं को असुरक्षित महसूस करते हुए डरा सहमा हुआ है। पीड़ित ने अपने शिकायत में यह भी कहा है कि उनसे साथ घटित हो रही इस घटना की शिकायत उसने सबसे पहले जूटमिल थाने में की इसके बावजूद पुलिस आरोपी को पकड़ने में अब तक नाकाम साबित हुआ है। आज पुलिस अधीक्षक दिव्यांग पटेल के नाम सौंपे गए ज्ञापन में पीड़ित ने कहा है कि इस मामले में शीघ्र कार्रवाई की जाए ताकि उनकी सुरक्षा सुनिश्चित हो सके। पीड़ित के द्वारा पुलिस अधीक्षक के नाम ज्ञापन सौंपने के बाद आरोपी बंटी साहू उर्फ रावण का एक वीडियो सोशल मीडिया में तेजी के साथ वायरल हो रहा है। इस वीडियो में देखा जा सकता है कि आरोपी किस तरह मुंह में सिगरेट दबाये एक व्यक्ति को अश्लील गाली गलौज करते हुए नंगा करके बेल्ट से बेदम पिटाई कर रहा है इस दौरान पीड़ित व्यक्ति बार-बार एक माफ कर देने के अलावा अपनी गर्भवती पत्नी की खातिर रहम की भीख मांग रहा लेकिन इसके बावजूद आरोपी उसे बद्ब से बदत्तर तरीके से उसके साथ मारपीट कर रहा है। फिलहाल रायगढ़ जिले के अपर पुलिस अधीक्षक आकास मरकाम द्वारा वीडियो वायरल होने के बाद इस पूरे मामले की जांच कर कार्रवाई करने की बात कही जा रही है और आरोपी पर कड़ी कार्रवाई का आश्वासन दिया गया है।