डालमियां सीमेंट में गणतंत्र दिवस पालन

डालमियां सीमेंट में गणतंत्र दिवस पालन

रामप्रवेश चौधरी (संपादक) 

राजगांगपुर के स्थानीय वीर विरसा मैदान में डालमिया सीमेंट (भारत) लिमिटेड की और से 74 वाँ गणतंत्र दिवस मनाया गया । एक नेक प्रथा के अनुसार संयंत्र के वरिष्ठतम कर्मचारी मुख्य अतिथि बनाए जाते हैं, इसी प्रथा को बनाए रखते हुए रीफ्रैक्टरी विभाग के सहायक महाप्रबंधक चारु चंद्रा को मुख्य अतिथि के रूप में उपस्थित थे वहीँ सम्मानित अतिथि के रूप में चेतन श्रीवास्तव, डीसीबीएल के कार्यनिर्वाही निर्देशक व राजगांगपुर के ईकाई प्रमुख, रीफ्रैक्टरी प्रमुख  बीरेंद्र प्रसाद, रीफ्रैक्टरी उप कारखाना मुख्य के. सेल्वा मुथुकुमार उपस्थित थे । इस अवसर पर मुख्य अतिथि चारु चंद्रा हुई ने राष्ट्रीय ध्वज फहराकर गार्ड ऑफ ऑनर का निरीक्षण किया l डालमिया विद्या मंदिर सहित संयंत्र के सुरक्षा कर्मियों ने परेड में हिस्सा लिया l श्री श्रीवास्तव ने सभी को गणतंत्र दिवस की शुभकामनाएँ दी और कहा कि, हम सभी देश प्रेम के सूत्र में बंधे है l हमारा देश ही हम भारतियों की पहचान है और हमें अपने भारतीय होने पर गर्व होना चाहिए और देश के विकाश में अपना पूर्ण योगदान देना चाहिए तभी हम अपने सपनों को साकार कर सकेंगे l

इस पावन अवसर पर उल्लेखनीय सफलता प्राप्त करने वाले डालमिया विद्यालय के छात्र छात्राओं को, अपने उत्कृष्ट कार्य के लिए डालमिया सीमेंट उत्पादन विभाग के भोला प्रसाद, इस्टेट विभाग के मनोज दास तथा रिफ्रैक्टरी उत्पादन  विभाग के जेकब टेटे और डालमिया सीमेंट सुरक्षा विभाग के 13 कर्मचारियों को अतिथियों द्वारा पुरस्कार देकर सम्मानित किया गया l जिसके बाद डालमिया विद्यालय के छात्र छात्राओं द्वारा सांस्कृतिक कार्यक्रम प्रस्तुत कर आयोजन का समापन किया गया l

संयंत्र के वरिष्ठ अधिकारी, कर्मचारी एवं अभिभावक इस कार्यक्रम में उपस्थित थे l रीफ्रैक्टरी मानव संसाधन विभाग के विभोर प्रसाद ने इस कार्यक्रम का परिचालन किया एवं अंत में डालमिया सीमेंट राजगांगपुर यूनिट-3 के टेक्नीकल प्रमुख देबि प्रसाद दास ने धन्यवाद अर्पण किया । संयंत्र के मानव संसाधन, एडमिन, इस्टेट, फायर सर्विस एवं सुरक्षा विभाग के कर्मचारियों ने इस कार्यक्रम को सफल बनाने में अपना सहयोग प्रदान किया l

संयंत्र के सामाजिक दायित्व विभाग (सी.एस.आर) द्वारा लांजीबरना खान कार्यालय,पुनर्वास एवं थईथान कॉलोनी कटंग  और इसके आसपास के गांवों के विभिन्न स्कूलों जैसे जोरूमल सरकारी यूपी स्कूल, केशरlमल बालिका उच्च विद्यालय , रानीबंध हाई स्कूल की किशोरियों के साथ विभिन्न प्रतियोगिताओं और सांस्कृतिक कार्यक्रमों का आयोजन कर गणतंत्र दिवस मनाया गया। इसके अलावा अलंडा गांव के मैरी कुजूर को संयंत्र द्वारा एक पहिया कुर्सी प्रदान किया गया l डालमिया सीमेंट राजगांगपुर के लोजिस्टिक्स विभाग ने राजगांगपुर रेलवे स्टेशन की रंगाई और सजावट एवं विभिन्न कार्यक्रमों का आयोजन कर गणतंत्र दिवस मनाया। उक्त कार्यक्रम में चेतन श्रीवास्तव, डीसीबीएल के कार्यनिर्वाही निर्देशक व राजगांगपुर के ईकाई प्रमुख , संयंत्र के क्लस्टर लॉजिस्टिक्स प्रमुख अभिषेक चंद्रा, राजगांगपुर रेलवे स्टेशन मास्टर चित्त रंजन बारीक़,रेलवे पुलिस बल थाना प्रभारी आर एन यादव, लोजिस्टिक्स विभाग के अधिकारी एवं परिवहन कंपनी के कर्मचारी उपस्थित थे l