ट्रेन हादसे में बीस वर्षीय युवक की मौत
हावडा़ - मुंबई रेलमार्ग पर आनेवाले बंडामुंडा़ - राउरकेला रेलवे स्टेशन के बीच कोयलागेट के समीप हनुमान मंदिर के निकट रेल पटरी पर आज सुबह एक युवक का शव देखने को मिला।
सुत्रो से प्राप्त जानकारी के अनुसार बंडा़मुंडा रेलवे स्टेशन से राउरकेला रेलवे स्टेशन की ओर जाने के क्रम में रेलमार्ग पर कोयलागेट के निकट एक युवक का शव पटरी पर देखने को मिला। शव के पास से बरामद दस्तावेजों के अनुसार मृतक की पहचान 20 वर्षीय एम.डी.लालबहादुर के रूप में हुई है।
घटना स्थल पर मौजूद युवको ने दस्तावेजों से मिली मोबाइल नंबर पर संपर्क किया तो जानकारी मिली की वह कोलकाता से मुंबई के लिए ट्रेन से निकाला था। ऐसा अंदाजा लगाया जा रहा है उक्त युवक चलती ट्रेन से गिरकर हादसे का शिकार हो गया होगा।
लास उठाने के लिए पल्ला झाड़ती रही रेलवे पुलिस ।
ट्रेन हादसै का शिकार युवक की शाम तक पडी़ रही लास,क्योकि बंडा़मुंडा और राउरकेला रेलवे पुलिस बल दोनो ही घटना स्थल को अपने अधिकार क्षेत्र से बाहर बता रहे थे।





