जंगली सुअर का मांस बेचने वाले दो आदतन शिकारी गिरफ्तार
पिथौरा वन परिक्षेत्र जर्रा के ग्रामीणों की सूझबूझ और सतर्कता से बड़ी कार्यवाई...! ग्राम जर्रा में जंगली सुअर का अवैध शिकार कर उसका मांस बेच रहे दो आदतन शिकारियों को ग्रामीणों ने घेराबंदी कर रंगे हाथों पकड़ लिया और सीधे वन विभाग के सुपुर्द कर दिया..! पकड़े गए आरोपियों की पहचान जर्रा निवासी रोहित चेरकिया और प्रसन्न सुसकिया के रूप में हुई है। ग्रामीणों की मदद से वन विभाग ने आरोपियों के कब्जे से जंगली सुअर का मांस और शिकार में इस्तेमाल किया गया धारदार कत्ता भी जब्त किया है। जांच में खुलासा हुआ है कि दोनों कोई नए शिकारी नहीं हैं—इन पर पहले भी गौर (वनभैंसा) और सुअर के शिकार के गंभीर मामले दर्ज हैं। यह इनका तीसरा शिकार प्रकरण है। ग्रामीणों की इस त्वरित सजगता के बाद अब वन विभाग दोनों से पूछताछ कर वन्य अधिनियम के तहत शिकार सिंडिकेट से जुड़े बाकी लोगों की धरपकड़ में जुट गया है..!





