चोरी के दो कोयला ट्रक जब्त

चोरी के दो कोयला ट्रक जब्त

ओडिशा के कोयलांचल तालचेर में आज सुबह 5:00 बजे टाउन थाना अंतर्गत भुवनेश्‍वरी कोयला खदान में दो ट्रक क्रमांक "ओडी 19 क्यू 2545 और ओडी 21एफ 6189, ट्रक क्रमांक 16 से अवैध रूप से कोयला लदान कर रहे थे। सूचना पाकर ओडिशा औद्योगिक सुरक्षा बल द्वारा दोनों ट्रकों को अपने कब्जे में लिया गया। (ओआईएसएफ) बताया जाता है कि दो अन्य ट्रक मौके से फरार हो गए।  हालांकि, ओआईएसएफ टीम ने कहा कि उक्त लेन का ड्राइवर इसकी जानकारी होने पर भागने में सफल रहा।