राउरकेला नगर निगम द्वारा निकाली गई तिरंगा शोभायात्रा

राउरकेला नगर निगम द्वारा निकाली गई तिरंगा शोभायात्रा

प्रेस विज्ञप्ति:जिला सूचना एवं जनसंपर्क कार्यालय, राउरकेला, दिनांक 12 अगस्त 2026:

दिवंगत प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के आह्वान पर, 80वें स्वतंत्रता दिवस की पूर्व संध्या और राष्ट्रीय गीत वंदे मातरम की 150वीं वर्षगांठ के अवसर पर 'हर घर तिरंगा' अभियान के तहत पूरे देश में तिरंगा जुलूस निकाला जा रहा है। इसी क्रम में बुधवार को राउरकेला नगर निगम की ओर से भी तिरंगा शोभायात्रा निकाला गया। राउरकेला उदितनगर के अंबेडकर चौक से आरंभ हुआ यह शोभायात्रा का समापन राउरकेला नगर निगम कार्यालय के समक्ष हुआ। राउरकेला शहर के अलग-अलग स्कूलों और कॉलेजों के छात्र समेत स्थानीय नागरिकों ने जोश और उत्साह के साथ हाथों में राष्ट्रीय झंडा लिए और देशभक्ति के नारे लगाते हुए इस शोभायात्रा में शामिल हुए। इसमें राउरकेला नगर निगम आयुक्त दीना दस्तगीर के साथ संयुक्त आयुक्त पल्लवी नायक, उप नगर निगम अधिकारी  अनीता नाइक, उप नगर निगम अधिकारी तरुण कांत, सहायक नगर निगम अधिकारी अजीत कुमार पटनायक के साथ राउरकेला नगर निगम, राउरकेला विकास प्राधिकरण के वरिष्ठ अधिकारी और कर्मचारी और स्थानीय जनप्रतिनिधियों ने भाग लिया।