कोयला लदान की अपेक्षा में खड़ी ट्रक में लगी आग
अनुराग आचार्य (व्योरोचीफ)
तालचेर टाउन थाना से कुछ ही फासले पर स्थित लिंगराज कोल कोरीडोर मार्ग पर कोयला लदान की अपेक्षा में खड़ी सैकडो ट्रको के बीच खड़ी राधारमणपूर ग्राम के सरोज नायक का ट्रक संख्या ओडी - 15 सी - 0751 अचानक धू-धू कर जलने लगा। आग इसकदर भड़क गई की उपस्थित लोगों के द्वारा आग बुझाना संभव ना हो सका।
अंत में एमसीएल की अग्नि शामक विभाग के वाहन पहुंचकर आग पर काबू पाया।
सूत्रों से मिली जानकारी के अनुसार उस वक्त ट्रक के अंदर चालक और परिचालक के ना होने से उनकी जान बच गई।





