कलेक्टर के आदेश के बाद भी नहीं हुई सरकारी के धन बंदरबांट किए जाने की जाँच

कलेक्टर के आदेश के बाद भी नहीं हुई सरकारी के धन बंदरबांट किए जाने की जाँच

श्रावस्ती जिले में पंचायत अधिकारीयों द्वारा जिला कलेक्टर के आदेशों का किस तरह धज्जियां उड़ाई जा रही है उसका एक ताजा उदाहरण प्रकाश में आया है। जिले के एक ग्राम पंचायत में अनियमितता का आरोप लगाकर एक याचिका जिला कलेक्टर को दी गई थी। जिला कलेक्टर द्वारा संबंधित ग्राम पंचायत अधिकारियों को जाँच करने के आदेश भी दिए पर समय बीत जाने पर भी आदेश का पालन नहीं किया गया। याचिका कर्ता द्वारा कलेक्टर को दिए गए शिकायत में कुल 12 विंदुओं पर अनियमितता और जाँच को दर्शाया गया था। याचिका कर्ता द्वारा कलेक्टर को दी गई शिकायत इस प्रकार है-

विषय- विकासखंड इकौना के ग्राम पंचायत दहवार कला के प्रधान एवं ग्राम पंचायत विकास अधिकारी की मिली भगत से सरकारी नियमों एवं प्रावधानों का उल्लंघन करते हुए सरकारी धन का बंदरबांट किए जाने के संबंध में ।

ग्राम पंचायत दहावरकला के प्रधान एवं ग्राम पंचायत विकास अधिकारी द्वारा मिली भगत करके पंचायत राज अधिनियम के नियमों प्रावधानों का उल्लंघन करते हुए मनमानी तरीके से कूट रचित एवं मनगढ़ंत अभिलेखों के आधार पर कागजी खाना पूर्ती करते हुए बड़े पैमाने पर सरकारी धन का बंदरबांट किया गया है । दिनांक 24 अप्रैल 2025 को ग्राम पंचायत की खुली बैठक में ग्राम पंचायत के कई निर्वाचित सदस्यों ने ग्राम पंचायत विकास अधिकारी मनीष मौर्य को लिखित पत्र प्रस्तुत करके बताया गया कि वर्ष 2021 मे ग्राम पंचायत गठन के बाद मात्र एक बैठक में ग्राम पंचायत के कार्यों का प्रस्ताव किया गया था इसके बाद कोई बैठक नहीं हुई और ना ही कोई प्रस्ताव हुआ और ना ही हम सदस्य गणों को ग्राम पंचायत के आय व्यय की कोई जानकारी है इसके बाद ईग्राम स्वराज पोर्टल पर ली गई जानकारी एवं स्थलीय जांच के बाद निम्न बिंदुओं पर आपका ध्यान आकृष्ट कराना चाहता हूं ।

1- वर्ष 2021-22 में ग्राम पंचायत गठन के बाद ग्राम पंचायत के निर्वाचित सदस्यों की मात्र दो बैठक की गई है शेष बैठक यदि की गई हो तो एजेंडा रजिस्टर एवं कार्यवाही रजिस्टर पर बनाए गए ग्राम पंचायत के निर्वाचित सदस्यों के हस्ताक्षर का सत्यापन करवाया जाना आवश्यक है।

2 - ग्राम पंचायत में कराए गए कार्यों का कोई बोर्ड प्रस्ताव नहीं कराया गया है तथा भुगतान के लिए भी ग्राम पंचायत बोर्ड की कोई स्वीकृति नहीं ली गई है मनमानी तरीके से भुगतान किया जा रहा है ।

3 -वर्ष 2021-22 से अब तक साफ सफाई ब्लीचिंग चूना मजदूरी आदि के नाम पर 181792=00 एक लाख इक्यासी हजार सात सौ बान्नबे रुपए निकाल लिए गए परंतु गांव में ना तो कभी ब्लीचिंग डाली गई और ना कभी चूना आदि का प्रयोग हुआ है ।

4- ग्राम पंचायत में 2021-22 से अब तक पंचायत भवन के रिपेयरिंग के नाम पर लगभग मु 681700=00 छः लाख इक्यासी हजार सात सौ रुपए का भुगतान किया गया तथा बाउन्ड्री वाल निर्माण मे रु0 228524=00 दो लाख अटूठाइस हजार पांच सौ चौविस का भुगतान किया गया जो कराये गये कार्य से काफी अधिक तथा तकनीकी जांच किये जाने योग्य है।

5-  ग्राम पंचायत में वर्ष 2021-22 से अब तक1- सुभाष पांडे 2- राजित मुखिया 3-अलगू पाठक 4-रामकुमार पाठक 5-कृपाराम 6-प्राथमिक पाठशाला कोटवा 7- प्रेम कुमार 8-ननकू 9-रामकुमार 10-अनिल वर्मा 11-शकील 12-रौनक अली 13-अब्बास 14-राम नरेश 15-हनुमान मंदिर 16-सामुदायिक शौचालय 17- सुरेंद्र के घर के पास लगे इंडिया मार्का हैंडपंप की मरम्मत रिबोर के नाम पर रु 534804 =00 का भुगतान किया गया जो रिबोर तथा रिपेयरिंग आदि में लगे खर्चे से काफी अधिक है तथा अप्रैल 2021 से मार्च 2025 तक ग्राम पंचायत मे विभिन्न स्थानों पर नल रिबोर तथा मरम्मत के नाम पर  कागजी खाना पूरी करके रु 577953=00 पांच लाख सतहत्तर हजार तिरपन रुपये का भुगतान करके सरकारी धन का बंदरबांट कर लिया गया जबकि विजय सेन सिंह व अमृत लाल के घर के पास लगे सरकारी हैण्डपम्प नल को  जिसकी जांच किया जाना आवश्यक है ।

6-ग्राम पंचायत में 28 नवंबर 2023 को नाव क्रय करने के नाम पर 62000 का फर्जी भुगतान कर लिया गया ।

7-- अप्रैल 2021 से अब तक कंप्यूटर कुर्सी दरी मैज बैटरी ठेलिया आदि के नाम पर लगभग रु0 271190=00 दोलाख इकहत्तर हजार एक सौ नब्बे का भुगतान किया गया है परंतु पंचायत भवन या ग्राम पंचायत में कहीं भी क्रय की गई सामग्री दिखाई नहीं दे रही है।

8 - ग्राम पंचायत में 36 स्ट्रीट लाइट की धनराशि 27650=00 का भुगतान किया गया है परंतु ग्राम पंचायत में मात्र 17 स्थान पर स्ट्रीट लाइट लगाई गई है ।

9 - ग्राम पंचायत में रामलीला मंच के निर्माण में लागत से कई गुना अधिक
मु0 154075=00 रुपए का भुगतान निकाल लिया गया है।

10-  ग्राम पंचायत में सामुदायिक शौचालय निर्माण में भी बड़े पैमाने पर लागत से अधिक धनराशि का भुगतान किया गया है ।

11 - दहावरकला में प्राथमिक स्कूल मे मिट्टी पटाई के नाम पर 150463=00 एक लाख पचास हजार चार सौ तिरसठ रुपए का फर्जी भुगतान किया गया है ।

12- ग्राम पंचायत में 1-पक्की सड़क से शिवकुमार के घर तक 2-संतराम के घर से जानकी के घर तक 3-पक्की सड़क से राम अभिलाष के घर तक 4-पक्की सड़क से केशव राम गुप्ता के घर तक 5-पक्की सड़क से मंसाराम के घर तक 6- राधेश्याम के घर से धनीराम के घर तक खडंजा निर्माण मे लागत के सापेक्ष काफी अधिक धनराशि का भुगतान किया गया है।