इस रविवार को खुली रहेगी बैक जिसके बाद तीन दिनों तक बंद रहेगी

इस रविवार को खुली रहेगी बैक जिसके बाद तीन दिनों तक बंद रहेगी

भारतीय स्टेट बैंक ने एसएमएस और व्हाट्सएप मैसेज के जरिये ग्रामो को यह संदेश दिया है कि  एसबीआई की शाखाएँ रविवार, 27 सितंबर 2026 को खुली रहेंगी। कृपया अपनी बैंकिंग ज़रूरतों के लिए किसी भी शाखा में जाएँ। 

वही एक दूसरे मैसेज में यह कहा गया है कि- ग्राहकों को सूचित करते हैं कि यूनाइटेड फोरम ऑफ बैंक यूनियन ने 28 सितंबर से 30 सितंबर 2026 तक तीन दिनों के लिए हड़ताल का प्रस्ताव दिया है।

यद्यपि हड़ताल की अवधि के दौरान, हम आवश्यक बैंकिंग सेवाएँ प्रदान करने का भरसक प्रयास कर रहे हैं, तथापि ग्राहकों से अनुरोध है कि:
•  हड़ताल की तारीखों से पहले ही जरूरी बैंकिंग लेनदेन पूरा कर लें।
•  नकदी की जरूरतों को पूरा करने के लिए एटीएम/एडीडब्ल्यूएम का इस्तेमाल करें।
•  ग्राहक सेवा केंद्र का इस्तेमाल करें।
• बैंकिंग जरूरतों को पूरा करने के लिए इंटरनेट बैंकिंग, योनो, मोबाइल बैंकिंग, यूपीआई और अन्य डिजिटल चैनलों का इस्तेमाल करें।

आपको होनेवाली असुविधा के लिए हमें खेद है और आपके सहयोग के लिए हम आभारी हैं।