आवारा पशुओं के लिए भोजन कि ब्यवस्था
राजीव कुमार ( संवाददाता )
ओडिशा के मुख्यमंत्री नवीन पटनायक ने एक विशेष कारण के लिए (CMRF) मुख्यमंत्री राहत कोष से 60 लाख रुपये की धनराशि स्वीकृत की है।
इस 60 लाख रुपये की धनराशि का उपयोग राज्य के कुछ हिस्सों में चल रहे लॉकडाउन के दौरान आवारा पशुओं को भोजन आपूर्ति के लिए किया जाएगा।
इस राशी का उपयोग पांच महानगर निगम, 48 नगर पालिकाओं और 61 अधिसूचित क्षेत्र परिषदों (एनएसी) में लागू किए जा रहे हैं।
यह विभिन्न स्वैच्छिक संगठनों के माध्यम से आवारा पशुओं को भोजन प्रदान कराए जाएंगे,
आवारा कुत्तों और मवेशियों जैसे जानवरों को तालाबंदी के कारण भोजन की कमी का सामना करना पड़ रहा है।"
ओडिशा सरकार ने इस बात को ध्यान मे रखते हुए व्यवस्था बनाने का फैसला किया है ,कि जिस स्थानों पर ताले लगे हुए हैं, वहाँ आवारा जानवरों को नहीं रखा जा सकता।

सीएम नवीन पटनायक द्वारा स्वीकृत राशि भुवनेश्वर, कटक, संबलपुर, राउरकेला और ब्रह्मपुर महानगर निगमों को इस उद्देश्य के लिए प्रति दिन 20,000 रुपये खर्च करने की अनुमति दिए गये है । इसी तरह, नगरपालिकाओं को प्रति दिन 5,000 रुपये और एनएसी को 2,000 रुपये प्रति दिन आवारा पशुओं को खिलाने की अनुमति दिया गया है।





