अवैद्य वसूली करने वाले ग्राहक सेवा केंद्र संचालकों पर कार्यवाही की मांग

अवैद्य वसूली करने वाले ग्राहक सेवा केंद्र संचालकों पर कार्यवाही की मांग

विरमित्रापुर विधानसभा क्षेत्र में आनेवाले कई अंचलों से ग्राहक सेवा केंद्र संचालक द्वारा सरकारी आदेश की अवमानना कर सुभद्रा योजना के लिए आनलाइन आवेदनकारीयों से मनमाना रकम वसुलने की खबर मिल रही है। 

सूत्रों से प्राप्त जानकारी के अनुसार सुभद्रा योजना को लेकर विरमित्रपुर शहर में अफरातफरी का माहौल है।एक तरफ राज्य सरकार का यह कहना है कि, सुभद्रा योजना के लिए आवेदन करने की अंतिम तिथि की घोषणा नहीं की गई है यह प्रक्रिया जारी रहेंगी।लेकिन महिलाएं बड़ी  संख्या में फार्म जमा करने,  आधार संशोधन,तथा बैंक खाता से आधार और मोबाइल नंबर जोड़ने के लिए जन सेवा केंद्रों में घण्टो कतार में खड़ी हो रहीं है ,और बैंको में भी बड़ी संख्या में महिलाओं की भीड़ नजर आ रही है। जिसका फायदा उठाकर कुछ ग्राहक सेवा केंद्र संचालक महिलाओं से मनमाना रकम वसूल रहें है। 

प्रशासन  की ओर से नियमित मॉनिटरिंग न होने के कारण जन सेवा केंद्र तथा आधार  केंद्रो में लाभार्थियों से मनमाना रकम वसुला जा रहा है।कहीं कहीं काम के एवज में 400से500रुपए लिए जा रहे है। 
ऐसे ही खबर यह भी है कि विरमित्रापुर विधानसभा क्षेत्र में आनेवाले ठेठेइपोष पंचायत अंचल में स्थित एक आॅनलाइन ग्राहक सेवा केंद्र में सुभद्रा योजना के लिए ठेठेइपोष और सान बंबुआ गाँव के महिलाओं से आनलाइन आवेदन के लिए प्रति महिला ₹100 का शुल्क लिया जा रहा है। जबकि प्रसाशन द्वारा यह घोषणा  किया गया है कि इस योजना के तहत सारे आनलाइन सेवा केन्द्र में  मुफ्त में सेवाएं दी जाएगी। और जो भी सेवा केंद्र सेवा सुल्क लेगा उसपर कडी़ कार्यवाही की जाएगी।। 
अब देखना यह है कि ऐसे ग्राहक सेवा केंद्र संचालकों पर क्या कार्यवाही होती है।

इसी कारण बिरमित्रपुर बिकास मंच ने आज एक ज्ञापन  नगरपालिका ईओ को देकर सुभद्रा  योजनामें भ्रष्ट्राचार रोकने तथा योजना का सही क्रियावयन की मांग की है।
ज्ञापन में अवैध रूप से सेवा शुल्क लेने वाले की विरुद्ध पुलिस कारवाही की मांग की गई है। बिकास मंच की ओर से मंच के अध्यक्ष, पूर्व विधायक निहार सुरीन, बीके शुक्ला,लालन श्रीवास्तव,अबुल खैरू ने ईओ  रश्मि रंजन दास,तथा एसडीपीओ  सुशांत दास को ज्ञापन सौंपा।