अयोध्या में वसुला जा रहा है मनमाना पार्किंग शुल्क
धर्मेंद्र कुमार सिंह (रिपोर्टर)
अयोध्या में इस समय 14 कोसी परिक्रमा हो रही है,जिसके कारण अयोध्या में बडी़ संख्या में लोग आ रहे है, जिसका फायदा उठाते हुए कुछ लोग पैसे बनाने में जुट गए हैं।

भाजपा सरकार में धर्म नगरी अयोध्या में सरकार द्वारा घोषित दरिया बुर्ज क्षेत्र में विवादित जमीनों पर कुछ लोग नगर निगम से मिली भगत करके अवैध रूप से निजी (प्राइवेट) वाहन पार्किंग के नाम पर अयोध्या में आ रहे श्रद्धालुओं से उचित दर से ज्यादा रुपये की वसूली की जा रही है।
बुद्धिजीवीयों के बीच यह प्रश्न उठने लगी है कि क्या ये उचित है कि आयोध्या में आ रहे श्रद्धालुओं से अनैतिक धन वसूला जाय ।वो भी प्रभु श्री जी के पावन परिक्रमा के समय में ।
पूर्व महापौर ऋषिषेक उपाध्याय और पूर्व नगर आयुक्त श्री विशाल सिंह के कार्यकाल में कभी इस तरह से अनैतिक वसूली नही की गई पूर्व महापौर ऋषिकेश उपाध्याय ने सारे अबैध वसूली बन्द करवा दिए थे,परंतु यह अयोध्या का दुर्भाग्य है कि उनकी कार्यकाल बदलने के बाद सारे अबैध वसूली पुनः शुरु कर दी गयी है ।
आपको तस्वीर में पार्किंग की एक रसीद दिख रही है, जिसके मुताबिक वाहन कोई भी हो। पार्किंग शुल्क ₹200 लिया जा रहा है, इतना ही नहीं रसीद में साफ साफ यह लिख दिया गया है कि-वाहन अपनी जिम्मेदारी में रख कर जाएं अर्थात वाहन की पूरी जिम्मेदारी वाहन स्वामी की होगी। ₹200 का शुल्क लेकर भी पार्किंग वाले वाहन की जिम्मेदारी नहीं ले रहें है।





