अयोध्या पुलिस ने कुछ ही समय में बरामद कर ली खोया हुआ सामान

अयोध्या पुलिस ने कुछ ही समय में बरामद कर ली खोया हुआ सामान
अयोध्या पुलिस ने कुछ ही समय में बरामद कर ली खोया हुआ सामान

धर्मेंद्र कुमार सिंह (रिपोर्टर) 

अयोध्या पुलिस का सराहनीय कार्य चार घंटे से परेशान महिला को पुलिस ने दिलवाया बैग, मोबाइल और पर्स।

अयोध्या। अयोध्या पुलिस ने अपनी तत्परता और जनसेवा की भावना का परिचय देते हुए एक महिला का खोया हुआ बैग, मोबाइल और पर्स सुरक्षित बरामद कर वापस दिलवाया। यह घटना अयोध्या कोतवाली क्षेत्र की है, जहाँ महिला खरीदारी के दौरान बैटरी रिक्शा से अपना बैग भूल गई थी।
जानकारी के अनुसार, बैग में मोबाइल फोन, पर्स एवं अन्य महत्वपूर्ण सामान मौजूद था। महिला ने रिक्शा से उतरने के कुछ देर बाद ही अपना सामान गायब पाया, जिसके बाद वह परेशान होकर इधर-उधर तलाश करती रही। लगभग चार घंटे की मशक्कत के बाद जब सामान का पता नहीं चला तो महिला ने घटना की सूचना अयोध्या कोतवाली पुलिस को दी।
सूचना मिलते ही कोतवाल मनोज कुमार शर्मा ने मामले को गंभीरता से लेते हुए अपनी पुलिस टीम को निर्देश दिया। तत्परता दिखाते हुए पुलिस ने बैटरी रिक्शा चालकों से संपर्क किया और गहन पड़ताल के बाद आखिरकार महिला का बैग, मोबाइल और पर्स सुरक्षित बरामद कर लिया।
सामान मिलने पर महिला की खुशी का ठिकाना नहीं रहा। उसने भावुक होकर अयोध्या पुलिस और गाडी चालक का आभार वियक्त किया और विशेष रूप से कोतवाल मनोज कुमार शर्मा का दिल से आभार जताया।
स्थानीय लोगों ने भी पुलिस की इस कार्यशैली की सराहना करते हुए कहा कि यह उदाहरण जनता के विश्वास को और मजबूत करता है। अयोध्या पुलिस का यह कदम एक बार फिर साबित करता है कि पुलिस केवल कानून-व्यवस्था संभालने तक ही सीमित नहीं है, बल्कि जनता की सुरक्षा और सहायता के लिए हर समय तत्पर है।