अयोध्या में भव्य दीपोत्सव की तैयारी पूरी
दीपोत्सव का त्यौहार दिपावली के अवसर पर इस साल भी अयोध्या में नया रिकार्ड बनने जा रहा है। भव्य दीपोत्सव की तैयारी पूरी हो चुकी है। सूरक्षा के कडे़ इंतजाम किए गए है। सुरक्षा में एसएसपी स्तर तक के पुलिस अधिकारियों को सौपी गई है, सूरक्षा की कमान।
प्राप्त सूचना के अनुसार
दीपोत्सव पर 18 जोन और 42 सेक्टर में रहेगी सुरक्षा व्यवस्था। दीपोत्सव को सकुशल संपन्न करने के लिए चुस्त दुरुस्त की जा रही है सुरक्षा व्यवस्था। अयोध्या की सभी सीमाओं पर सीसीटीवी कैमरे से की जा रही है निगरानी। दीपोत्सव को लेकर एटीएस, एसटीएफ,आइबी समेत अन्य सुरक्षा एजेंसियां अलर्ट है। प्रत्येक जोन की निगरानी में लगाए जाएंगे एएसपी स्तर के अधिकारी। सेक्टर में सीओ और इंस्पेक्टर को दी जाएगी जिम्मेदारी। सुरक्षा व्यवस्था के लिए अन्य जिलों से भी मांगे गए हैं सुरक्षाकर्मी। अर्धसैनिक बलों की नौ और आरएएफ की तीन कंपनी गई है लगाई। इसके अलावा 15 अपर पुलिस अधीक्षक,35 पुलिस उपाधीक्षक, 450 निरीक्षक व उप निरीक्षक और लगभग 1500 मुख्य आरक्षी और आरक्षी किए जाएंगे तैनात। सीसीटीवी और ड्रोन कैमरे से होगी जुड़वा शहर की निगरानी। यलो जोन के अलावा अन्य जगहों पर लगे सीसीटीवी कैमरा रहेंगे एकीकृत। कंट्रोल रूम में तैनात सुरक्षाकर्मी इन कैमरो से हर गतिविधि पर रखेंगे नजर।
आईजी प्रवीण कुमार और एसएसपी डॉक्टर गौरव ग्रोवर लगातार पूरी टीम के साथ कई चरणों में भीड़भाड़ वाले इलाके,और आयोजन स्थलों का निरीक्षण कर सुरक्षा व्यवस्था का खाका किया तैयार है।





