अयोध्या की जमीन पर अवैद्य कब्जा करने का मामला आया सामने
धरमेंद्र कुमार सिंह (रिपोर्टर)
अयोध्या की जमीनों पर अवैध कब्जा करने का मामला थमने का नाम नहीं ले रही है।
एक बार फिर अयोध्या की जमीन पर अवैध कब्जा का मामला सामने आया है ।इस बार व्यापारीक संगठन लोढा़ ग्रूप द्वारा किसानों की जमीन पर अवैद्य कब्जा करने का मामला सामने आया है। तो दूसरी तरफ किसानों का समर्थन करते हुए किसानों की ओर से समाजवादी पार्टी ने मोर्चा संभाल लिया है।
जमीन पर अवैद्य कब्जे के प्रयास को लेकर अयोध्या फिर एक बार चर्चा में है। अयोध्या के माझा बरेहटा में जमीन को लेकर लोढ़ा ग्रुप और स्थानीय किसान आमने सामने है, किसानों ने समाजवादी पार्टी सरकार में राज्यमंत्री रहे पवन पांडे के साथ की पत्रकार सम्मेलन।
पवन पांडे ने लोढ़ा ग्रुप पर यह कहकर गंभीर आरोप लगाए की , जमीन लेने के बाद भी अब स्थानीय किसानों को लोढ़ा ग्रुप के बाउंसर परेशान कर रहे है और इस तरह बची हुई जमीन पर भी कब्जा करने का प्रयास कर रहे है। किसनो की तरफ से समाजवादी पार्टी ने संभाली आंदोलन की कमान, इस पूरे मामले को लेकर पवन पांडे ने चेतावनी देते हुए यह कहा है कि हक के लिए सड़क पर उतर कर आंदोलन करेंगे। अब प्रदेश सरकार बताएं क्या कर रही है किसानों के लिए, किसानों की जमीन सरकार की परीक्षा, अगर सरकार ईमानदार है तो किसानों की जमीन बचाए नहीं तो सरकार भ्रष्ट समझी जाएगी। भाजपा कहती है हार गए अयोध्या, यही हाल रहा तो भाजपा आगे भी हार का मुंह देखेगी।





