अज्ञात बलात्कारी को पुलिस ने किया गिरफ्तार

अज्ञात बलात्कारी को पुलिस ने किया गिरफ्तार

नितिन सिन्हा (संपादक - खबरसार)

रायगढ़: वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक श्री सदानंद कुमार के दिशा निर्देशन पर नाबालिक से अनाचार कर फरार हुए आरोपी को पूंजीपथरा पुलिस की टीम द्वारा अथक प्रयास के बाद बिहार के भागलपुर जिले से गिरफ्तार कर रायगढ़ लाया गया है । मामले में आरोपी की पहचान करना पुलिस की पहली चुनौती थी, वहीं आरोपी की पहचान के बाद आरोपी का बिहार में लगातार अपना ठिकाना बदलना पुलिस के लिए चुनौतीपूर्ण रहा किन्तु आरोपी ज्यादा देर पुलिस की गिरफ्त से भाग नहीं पाया, पूंजीपथरा पुलिस द्वारा आरोपी को भागलपुर (बिहार) से हिरासत में लेकर रायगढ़ लाया गया ।

बीते 05 दिसंबर को थाना पूंजीपथरा क्षेत्र अंतर्गत रहने वाली एक महिला द्वारा उसकी नाबालिग बेटी के साथ कोई अज्ञात युवक द्वारा दुष्कर्म करने की घटना बताते हुये रिपोर्ट दर्ज कराया गया। महिला द्वारा की गई शिकायत के अनुसार 03 दिसंबर की शाम लड़की पैसे लेकर  पास के दुकान सामान खरीदने गई थी । थोड़ी देर बाद पड़ोस की महिला आकर बतायी कि लड़की को जंगल के पास एक लड़का छोड़कर भाग रहा था, लड़की की हालत देखकर उससे पूछने पर उसने एक अंजान लड़के द्वारा दुकान में सामान खरीद दूंगा कहकर जंगल ले जाकर गलत काम करना बताई । महिला की रिपोर्ट पर थाना पूंजीपथरा में अज्ञात आरोपी पर दुष्कर्म समेत पोक्सो एक्ट की धाराओं में अपराध कायम किया गया । थाना प्रभारी पूंजीपथरा द्वारा वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक सदानंद कुमार समेत वरिष्ठ पुलिस अधिकारियों को तत्काल रिपोर्ट से अवगत कराया गया । 

क्या थी पुलिस की चुनौती और छापामारी कार्यवाही

 मामले की गंभीरता को देखते हुये संवेदनशील वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक सदानंद कुमार द्वारा पुलिस उपाधीक्षक निकिता तिवारी को निरीक्षक कृष्णकांत सिंह के नेतृत्व में टीम बनाकर अज्ञात आरोपी की शीघ्र पतासाजी और गिरफ्तारी का निर्देश दिये । निर्देशों के पालन में टीआई पूंजीपथरा द्वारा पीड़ित की मां, गवाहों से पूछताछ कर आरोपी के कद काठी के युवक की तलाश में  घटना दिनांक समय के आसपास लगे सीसीटीवी फुटेज खंगाले गये जिसमें कुछ खास जानकारी नहीं मिली । वहीं गवाहों से पूछताछ कर अज्ञात आरोपी की पतासाजी कर रही पूंजीपथरा की टीम को एक गवाह द्वारा आरोपी की कद काठी वाले युवक इंदल कुमार को घटना वाले दिन शाम के वक्त घटनास्थल की ओर देखने की बात कही । पुलिस टीम इंदल कुमार का पतासाजी करते हुए चन्द्रहासिनी फैक्टरी पहुंची, जहां इंदल काम करता था । फैक्टरी में घटना के बाद से इंदल के काम पर नहीं आने की जानकारी मिली । टीआई पूंजीपथरा द्वारा इंदल से संपर्क में आने वाले व्यक्तियों से पूछताछ उसका पता लगाया जा रहा था। जिसमें उसके गांव बिहार जाने की जानकारी प्राप्त हुई । तत्काल टीआई पूंजीपथरा द्वारा एसएसपी रायगढ़ से अनुमति प्राप्त कर अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक जयराम सिदार के नेतृत्व में पुलिस  टीम को बिहार रवाना किया गया । टीम इंदल के गृहग्राम कदवा, जिला भागलपुर पहुंची, जहां इंदल के रायगढ़ से गांव आकर बिना बताये कहीं और चले जाने की जानकारी मिली । इंदल के घर वाले इंदल के संबंध में कोई जानकारी नहीं दे रहे थे, रायगढ़ पुलिस की टीम द्वारा स्थानीय पुलिस की सहायता से इंदल के भाई को थाना कदवा पूछताछ के लिये लेकर आयी, कड़ी पूछताछ में इंदल के संबंध में महत्वपूर्ण जानकारी हासिल हुआ और तत्काल पुलिस टीम द्वारा आरोपी इंदल के रिस्तेदारों के घर छापेमारी कर इंदल कुमार को थाना पूंजीपथरा लाया गया , जिसे गवाहों द्वारा पहचान कर घटना दिनांक को बच्ची के साथ देखने की बात बताई ।  आरोपी इंदल कुमार, पिता दिनेश राय, उम्र 27 साल, निवासी कदवा, बडवाटोला थाना कदवा जिला भागलपुर (बिहार) को कल रात दुष्कर्म व पोक्सो एक्ट की धाराओं में गिरफ्तार कर आज न्यायिक रिमांड पर भेजा गया है । वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक  सदानंद कुमार के दिशा निर्देशन एवं अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक  एसपी संजय महादेवा, पुलिस उपायुक्त निकिता तिवारी के मार्गदर्शन पर आरोपी की पतासाजी गिरफ्तारी में पूंजीपथरा पुलिस टीम को महत्पूर्ण सफलता मिली है। जिसमें थाना प्रभारी पूंजीपथरा निरीक्षक कृष्णकांत सिंह, सहायक उप निरीक्षक जयराम सिदार, आरक्षक बालचंद राव, धर्मेन्द सिंह और महेश पंडा (सायबर सेल) की सराहनीय भूमिका रही है ।