90000 मूल्य के गाँजा के साथ एक गिरफ्तार

90000 मूल्य के गाँजा के साथ एक गिरफ्तार

रामप्रवेश चौधरी (संपादक) 

सुंदरगढ़ जिला के राजगांगपुर रेलवे पुलिस बल प्रभारी निरीक्षक आर एन यादव , अतिरिक्त सहायक निरीक्षक जी कुमार एवं सिपाही पवन कुमार द्वारा गुप्त सूचना पर मादक द्रव्यों के परिवहन को रोकने एवं अवांछित तत्वों को रेलवे स्टेशन परिसर से दूर करने हेतु विशेष जांच अभियान चलाया जा रहा था  ।

इस जाँच अभियान के दौरान आज लगभग 12.15 बजे सोबरन कुशवाह नामक 55 वर्षीय एक व्यक्ति ,पिता स्वर्गीय रामभरोसे कुशवाहा, निवासी  सेगवान, थाना -थारेट, जिला- दतिया, मध्य प्रदेश, को एक  पिट्ठू बैग के साथ संदिग्ध अवस्था में राजगंगपुर रेलवे स्टेशन पर पाया गया ,संदेह होनेपर पूछताछ एवं जांच करने पर उनके बैग में 09 किलो गांजा मिला। रेलवे पुलिस ने आवश्यक कार्यवाही कर उसे आबकारी विभाग सदर सुंदरगढ़ को आगे की कार्रवाई के लिए सुपुर्द कर दिया गया है। जब्त गांजे का मूल्य लगभग ₹90000 बताया जा रहा है।