50 हजार की रिश्वत लेते कनिय अभियंता गिरफ्तार
अनुराग आचार्य (व्योरोचीफ)
ओडिशा की सतर्कता विभाग ( विजिलेंस ) की टीम ने एक बार फिर रिश्वत लेने के आरोप में तालचेर के एक कनिय अभियंता को गिरफ्तार किया है।
ओडिशा के विभिन्न अंचलो से आए दिन इस इस तरह की कार्रवाई सुनने को मिलती है जिसमें छोटे से बड़े सरकारी बाबू अवैध उगाही या आय से अधिक संपत्ति के मामले में सतर्कता विभाग द्वारा पकड़े जाते है।
ताजा घटना तालचेर शहर के बाघुआवोल स्थित ग्रामीण जलापूर्ति एवं स्वच्छता (आर.डब्लू.एस.एस.) विभाग में एक ठेकेदार को पानी बिल पास करने के लिए कनीय अभियंता संतोष साहू पचास हजार रुपये (50,000) की रिश्वत की मांग की थी।
कनीय अभियंता को उक्त ठेकेदार से 50,000 की रिश्वत लेते समय सतर्कता विभाग (विजिलेंस) ने रंगे हाथो पकडा़ है।
सतर्कता विभाग की टीम सरकारी पद पर कार्यरत कनिय अभियंता संतोष साहू के विभिन्न ठिकानो जैसे आवास,कार्यालय आदि की जांच कर रही है।
इस जांच में सतर्कता विभाग के उप पुलिस अधीक्षक (डीएसपी) के नेतृत्व में तीन टीमे शामिल थी।





