5टी सचिव का राजगांगपुर दौरे को लेकर मंगला किसान की तैयारी बैठक
5टी सचिव का राजगांगपुर दौरे को लेकर स्थानीय डाक बंगला में पूर्व विधायक मंगला किसान की तैयारी बैठक ।
रामप्रवेश चौधरी (संपादक)
राजगांगपुर: आगामी तीन जनवरी को राजगांगपुर स्थित जामपाली स्टेडियम में "मो ओडिशा नवीन ओडिशा सह 5टी सचिव के अध्यक्ष" वी के पांडियन के दौरे को लेकर आज सुबह 11 बजे स्थानीय डाक बंगला में मंगला किसान के नेतृत्व में एक प्रस्तुति बैठक का आयोजन किया गया उक्त बैठक में लाठीकाठा , राजगांगपुर, कुतरा ब्लॉक से सैकड़ों की संख्या में बीजद के पदाधिकारी एवं कार्यकर्ता मौजूद रहे । बैठक में तीन जनवरी को जामपाली स्टेडियम में 5टी सचिव के आगमन को लेकर पूर्व विधायक मंगला किसान ने स्थानीय डाक बंगला में मौजूद सभी बीजद पदाधिकारी एवं बीजद कार्यकर्ताओ से कार्यक्रम को सफल बनाने में सबके सहयोग की अपील की।
इस कार्यक्रम को सफल बनाने के लिए सभी कर्मियों को अहम जिम्मेदारी सौंपी गई । साथ ही बैठक में मौजूद बीजू जनता दल के सभी कार्यकर्ताओ को अपने आपसी मतभेद भुलाकर एक जुट होकर आगामी तीन जनवरी को 5टी सचिव के दौरे को सफल करने के लिए मंगला किसान ने कार्यकर्ताओ के बीच ऊर्जा फूंकी ।
तीन जनवरी को सभी ब्लॉक से कार्यकर्ताओं को जामपाली स्टेडियम के सभा स्थल तक कैसे लाया जाए उस पर चर्चा की गई इसके लिए सभी ब्लॉक एवं नगरपालिका से पंद्रह, पंद्रह लोगों की एक टीम बनाई गई और उनको अहम जिम्मेदारी सौंपी गई । आज स्थानीय डाक बंगला में हुए तैयारी बैठक में नगरपाल माधुरी लुगुन , नगर अध्यक्ष राजेंद्र लेंका, संजीव बेहूरा, जितेंद्र दास उर्फ जीतू भाई, पार्षद कौशल सिंह, जीला सचिव तन्मय सिंह, अल्पसंख्यक समुदाय के राज्य सचिव सोहेब आलम , नन्हें भाई, मदन लाल अग्रवाल, बसंत टोप्पो, रामो कुजूर, छोटा बाबु, पार्षद पल्लई बाबु, सहित सैकड़ों की संख्या में बीजद कर्मी मौजूद थे ।





