33 किलो गाँजा के साथ ओडिशा में झारखंड का युवक गिरफ्तार
रामप्रवेश चौधरी (संपादक)
चक्रधरपुर रेल मंडल अंतर्गत आनेवाले राजगांगपुर रेलवे स्टेशन के प्लेटफार्म संख्या 2 के पश्चिमी छोर में एक व्यक्ति 2 पिट्ठू बैग लिए हुए था। स्टेशन में तैनात रेलवे पुलिस बल कर्मचारियों को उक्त व्यक्ति की हरकतो से उसपर कुछ संदेह हुआ।
संदेह के आधार पर रेलवे पुलिस बल ने उस व्यक्ति से पूछताछ की और उसके दोनों बैगो की तलाशी ली तो पाया कि उसमें गाँजा भरा हुआ है।
रेलवे पुलिस बल द्वारा इसकी सूचना आबकारी विभाग को दी गई। सूचना पाकर आबकारी विभाग रेलवे स्टेशन पहुँची और गाँजा को जब्त कर व्यक्ति को हिरासत में ले लिया।
आबकारी विभाग से मिली जानकारी के अनुसार जब्त गाँजा का वजन 33 किलो ग्राम है, जिसकी कीमत तकरीबन 3,30,000 है।
गिरफ्तार व्यक्ति का नाम गौरव कुमार, उम्र 28 वर्ष, पिता का नाम - शिव शंकर सिंह, निवासी - सोडा मुल्यांकन, वन विभाग, थाना - आदित्यपूर, जिला - सरायकेला,खरसवां- झारखण्ड़ है।





