23वां कारगिल विजय दिवस मनाई गई

रामप्रवेश चौधरी (संपादक) 

23वां कारगिल विजय दिवस के अवसर पर मैराथन दौड़ हुई और परमवीर चक्र विजेता बिक्रम बत्रा को श्रद्धांजलि अपर्ण की गई ।

सुंदरगढ़ जिला के राजगांगपुर  मे 25 जुलाई 2022 सोमवार को 23वां कारगिल विजय दिवस पालित की गई, इस दौरान मैराथन दौड़ का आयोजन किया गया था,जिसमें स्थानीय युवाओ ने बढ़कर भाग लिया।  इस अवसर पर परमवीर चक्र विजेता बिक्रम बात्रा को श्रद्धांजलि अपर्ण की गई ।
आपको बता दे हर साल 26 जुलाई को देश के वीर सपूतों की याद में कारगिल विजय दिवस मनाया जाता है. सन 1999 में कारगिल युद्ध में पाकिस्तान पर भारत की जीत के उपलक्ष्य में इस दिन को मनाया जाता है इस साल कारगिल विजय दिवस की 23वीं वर्षगांठ है इस अवसर पर राजगांगपुर स्थित सरबती देवी महिला महाविद्यालय और डालमिया महाविद्यालय के एनसीसी के कैडेड द्वारा मैराथन रैली निकाली गई उक्त रैली को राजगांगपुर उपनगरपाल एमडी इरफान ने हरी झंडी दिखा कर सुभारंभ किए |

गौरतलब है की मैराथन रैली सरबती देवी महिला महाविद्यालय परिसर मे निकल कर बस स्टैंड, राजगांगपुर थाना, मेन रोड, इन्दिरा चौक होते हुये सुभास चौक पहुंची और वहां पर सुभास चंद्र बोस की प्रतिमूर्ति पर माल्यार्पण कर मैराथन रैली बीजू पट्टनायक चौक पहुंची और बीजू बाबू की प्रतिमा पर माल्यार्पण करने के बाद परमवीर चक्र विजेता विक्रम बत्रा के तस्वीर पर माल्यार्पण कर श्रद्धांजलि दी गई,  26 जुलाई 1999 को सेना ने मिशन को सफल घोषित किया लेकिन जीत की कीमत ज्यादा थी कैप्टन विक्रम बत्रा कारगिल युद्ध के दौरान शहीद हुए वीर जवानों में से एक थे बत्रा को मरणोपरांत भारत के सर्वोच्च वीरता सम्मान परमवीर चक्र से सम्मानित किया गया, हाल ही में विक्रम बत्रा के जीवन पर आधारित शेरशाह नाम की एक फिल्म बनी |

 सन 1999 में कारगिल युद्ध हुआ था जो लगभग 60 दिनों तक चला और 26 जुलाई के दिन उसका अंत हुआ और इसमें भारत विजय हुआ | उक्त दिवस पालन करने के दौरान डालमिया महाविद्यालय एनसीसी के अधिकारी लेफिटीनेंट हामिद सर, सरबती देवी महिला महाविद्यालय के एनसीसी अधिकारी सुष्मिता टोंपपो, इंद्रजीत सिंह सहित दोनों महाविद्यालय के एनसीसी कैडेड के छात्र छात्राओ ने अंशग्रहण किया था | एनसीसी के अधिकारी लेफ्टीनेंट हामिद सर ने बताया की 9th ओड़ीशा बटालियन एनसीसी राऊरकेला कमांडेंट के निर्देश पर हम लोग यह दिवस पालित कर रहे है |