2040 तक अंचल को कार्बन नेगेटिव बनाने का लक्ष्य

2040 तक अंचल को कार्बन नेगेटिव बनाने का लक्ष्य

रामप्रवेश चौधरी (संपादक) 

डालमिया भारत ओडिशा में 'वन महोत्सव' समारोह के माध्यम से पर्यावरण संरक्षण को बढ़ावा देता है।

-वृक्षारोपण अभियान के तहत 3200 से अधिक पौधे लगाए गए l

भारत की अग्रणी सीमेंट निर्माता डालमिया भारत लिमिटेड (डीबीएल) ने ओडिशा में हाल ही में वार्षिक वन महोत्सव के अवसर पर वृक्षारोपण कार्यक्रम में भागीदारी कर पर्यावरण नेतृत्व के प्रति अपनी प्रतिबद्धता की पुष्टि की है।

हमारे देश में 'वन महोत्सव' प्रति वर्ष जुलाई के पहले सप्ताह में वृक्षारोपण कर उत्सव के रूप में मनाया जाता है। इसी क्रम  में, डीबीएल ने बड़े पैमाने पर वृक्षारोपण कार्यक्रम चलाकर अपने राजगांगपुर और कटक सीमेंट संयंत्रों के आसपास के गांवों में 3,200 से अधिक पौधे लगाए, पर्यावरण संरक्षण और एक टिकाऊ पृथ्वी के निर्माण के लिए जागरूकता बढ़ाई।

इन प्रयासों के बारे में विस्तार से बताते हुए, श्री चेतन श्रीवास्तव, डीसीबीएल के कार्यनिर्वाही निर्देशक व राजगांगपुर के यूनिट हेड ने कहा, “डालमिया भारत में सभी के लिए एक स्थायी भविष्य बनाना हमारा लक्ष्य है। वित्तीय वर्ष 2023 में, डीबीएल ने राजगांगपुर कारखाना, लांजीबेरना खनन क्षेत्र और उसके आसपास के अंचल में उल्लेखनीय 20,000 पौधे लगाए हैं। हम इस महत्वपूर्ण उद्देश्य के लिए दृढ़ता से प्रतिबद्ध हैं तथा पर्यावरण संरक्षण और जलवायु परिवर्तन की दिशा में प्रयासों का नेतृत्व करना जारी रखेंगे। हम अपने कर्मचारियों, स्थानीय समुदाय और विभिन्न हितधारकों से मिले समर्थन से संतुस्ट हैं। सामूहिक प्रयासों से हम आने वाली पीढ़ियों के लिए एक हरित भविष्य बना सकते हैं।''

डीबीएल की ओर से राजगांगपुर कारखाना परिसर, आवासीय टाउनशिप और डालमिया विद्या मंदिर के साथ-साथ बिहाबंध के श्रमिक सरकारी हाई स्कूल जैसे अन्य स्थानों पर पौधारोपण कार्यक्रम का आयोजन किया गया। इस कार्यक्रम के तहत 2856 पौधे सफलतापूर्वक लगाए गए। इसके साथ ही कुआँपानी, बिहाबंध, ज्ञानपाली एवं दमपोष के किसानों को  231  फलदार वृक्ष (आम, नीबू एवं सपेटा) पौधे रोपण के लिए वितरित किये गये।

कटक में डीबीएल के कपिलास सीमेंट मैन्युफैक्चरिंग वर्क्स (केसीएम्डब्लू) द्वारा कारखाने के आसपास, छह सरकारी विद्यालय, टांगी पुलिस चौकी, सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र-टांगी और संयंत्र परिसर में 332 पौधे लगाए गए। इसके अलावा संयंत्र के अधिकारियों, कर्मचारियों तथा वन विभाग के सहयोग से भगतपुर के ग्रामीणों को 1050 पौधे वितरित किये गए l और साथ ही, संयंत्र के बागवानी विभाग द्वारा वन महोत्सव के अवसर पर जैविक भोजन तैयार कर, इकाई के कर्मचारियों को उपलब्ध कराया गया। पौधारोपण कार्यक्रम में ग्राम सरपंच, स्कूल समिति के सदस्यों, सीआरसीसी, आशा कार्यकर्ताओं, आंगनवाड़ी कार्यकर्ताओं सहित अन्य सम्मानित गणमान्य व्यक्तियों की भी उपस्थिति देखी गई। इस अवसर पर आम, पिस्ता, कृष्णचूड़ा, कपास, राधाचूड़ा और नीम जैसी पौधें लगाई गईं। केसीएम्डब्लू संयंत्र का लक्ष्य 2024 वित्तीय वर्ष में 9 ग्राम पंचायतों बैरी, परिया, गरुड़गांव, सफा, छतिया, सोलर, कन्हीपुर, टांगी कोटासाही और उछपाड़ा में 2,500 पौधे वितरित करने की है।

डालमिया भारत का मूल मंत्र 'स्वच्छ और हरित लाभदायक भी है और टिकाऊ भी ' पर आधारित है जो लोगों, ग्रह और पौधों के लिए एक स्थायी भविष्य का मार्ग प्रशस्त करता है। वैकल्पिक समाधानों और प्रौद्योगिकियों का उपयोग करके, कंपनी का लक्ष्य 'ग्रे से ग्रीन' में बदलना और पर्यावरण पर इसके प्रभाव को कम करना है। कंपनी इन उल्लिखीत अंचलों में 2040 तक कार्बन नेगेटिव बनने के लिए प्रतिबद्ध है।