होटल के भीतर मिला अजनबी व्यक्ति का शव

होटल के भीतर मिला अजनबी व्यक्ति का शव

रामप्रवेश चौधरी (संपादक) 

राजगांगपुर थाना अंतर्गत जामपल्ली के पास एक होटल में कुछ दिनों से काम रहे व्यक्ति की बेते कल की रात नींद में ही मौत हो गई। अजनबी व्यक्ति की उम्र लगभग 40 वर्ष बताई जा रही है,प्राप्त सूचना के अनुसार मृतक एक तंदुरुस्त व्यक्ति था। 

मृतक की जानकारी होटल मालिक को उस वक्त हुआ जब उन्होने सुबह आकर अपना होटल खोला। होटल मालिक द्वारा इसकी सूचना राजगांगपुर थाने को दी गई। सूचना देने के तुरंत बाद पुलिस मौके पर आई और मृत व्यक्ति के मृत्यु के कारणो की जांच पड़ताल की,पुलिस द्वारा शव को जब्त कर नियमानुसार पंचमनामा कर शव परीक्षण के लिए राजगांगपुर सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र लाया गया। नियमों के मुताबिक शव को 72 घंटे तक शवगृह में रखा जाएगा, जिसके बाद शव का पोस्टमार्टम किया जाएगा, बताया जा रहा है कि पुलिस उसकी पहचान के लिए जांच पड़ताल कर रही है। मृतक की ऊँचाई 5 फिट 5 ईंच है, बिना किसी परिचय के होटल मालिक ने अपने होटल में उक्त व्यक्ति को कैसे काम में रख लिया पुलिस इसकी जाँच पड़ताल करने में जुट गई है।