हाथी के हमले से युवक की मौत

हाथी के हमले से युवक की मौत

सुंदरगढ़ जिला के नुआगाँव प्रखंड़ अंतर्गत आनेवाले सोरडा़ पंचायत के जीरगाढा़ ग्राम निवासी सुरेन बार्ला नामक 28 वर्षीय युवक की हाथी के हमले से मौके पर ही मौत हो गई। 

प्राप्त सुचना के अनुसार मृतक सुरेश बार्ला अपने घर जिरगाढ़ा से बीते कल सोमवार की सुबह 5.00बजे से 6.00 बजे के बीच सोरडा़ के लिए निकला था। वह किसी काम से सोरडा़ की तरफ आ रहा था कि बारीबेडा़ ग्वाला टोला के निकट एक हाथी झाडिंयो के बीच से निकल कर उसपर हमला कर दिया जिससे उसकी मौके पर ही मौत हो गई। स्थानीय वन विभाग अधिकारी व बिसरा थाना के पुलिस कर्मचारी घटना स्थल पर पहुंचकर शव को कब्जे में लिया और शव परीक्षण के बाद शव परिजनो को शौप दिया। 
इससे पहले भी इस प्रखंड़ के गाँवों में हाथीयो द्वारा कई घर तोडे गए , खेती चट कर दी गई , और कितनो को मार दिया गया पर अभी तक हाथीयो के हमले से बचने के लिए कोई बिशेष उपाए नहीं किए गए।