हाकी लीग का अंतिम मैच रोमांचक होने के साथ बिवादो में घिरा रहा

हाकी लीग का अंतिम मैच रोमांचक होने के साथ बिवादो में घिरा रहा

राउरकेला के बिरसामुंडा़ अंतर्राष्ट्रीय हाकी स्टेडियम में आयोजित हीरो प्रीमियर का बिजेता "सराची राह बंगाल टाइगर" घोषित हुआ। 
स.रा.बंगाल टाइगर ने अपने प्रतिद्वंदी हैदराबाद तूफान से तीन के मुकाबले चार गोल दागे और बिजेता ट्रॉफी अपने नाम किया। 
वही दूसरे स्थान पर हैदराबाद तूफान और तीसरे स्थान पर तमिलनाडू ड्रैगन पर दो गोल के मुकाबले तीन गोल दागकर जेएसडब्लु सूरमा हाकी क्लब रहा। अंतिम मैच के मुख्य अतिथि प्रदेश के मुख्यमंत्री मोहन चरण माझी थे। मुख्यमंत्री ने सभी खिलाड़ीयों से मुलाकात की और उनका हौसला बढा़या।

अंतिम दिन का मैच काफी रोमांचक रहा। स्टेडियम में खचाखच भरी दर्शकों की भीड़ खिलाड़ीयों को हौसला बढा़ती नजर आई तो दूसरी ओर वालीवुड़ अभिनेत्री साराअली खान और हालीजन लाइट की रौशनी के मनमोहक नृत्य दर्शकों का काफी मनोरंजन किया।

अंतिम मैच में उपजे विवाद 

हिरो प्रीमियर लीग का अंतिम मैच जितना शानदार और रोमांचक रहा उतना विवादित भी रहा। स्टेडियम के भीतर मैच के साथ हैलोजन लाइन की रंगबिरंगी रौशनी के नृत्य और मधुर संगीत,साराअली खान का शो, एवं बीच में नागपुरी गान ने दर्शको का भरपूर मनोरंजन किया। वही एक ओर स्टेडियम दर्शको से खचाखच भरी हुई थी तो दूसरी ओर स्टेडियम के बाहर हजारों की भीड़ अंदर ना आ पाने के कारण बवाल काट रही थी। इस भीड़ के कारण कई वीआइपी पास धारक और मीडिया कर्मी भी स स्टेडियम के भीतर आने में असमर्थ रहे। भीड़ ने गेट नंबर दो को धकेल कर तोड़ दिया तो दूसरी ओर गेट नंबर 5 में कई महिलाएं और बच्चे दब गए। स्थिति इतनी बेकाबू हो गई कि इसे नियंत्रित करने के लिए अतिरिक्त पुलिस बल बुलाना पडा़ और पुलिस को हल्का बल प्रयोग करना पड़ा। 

ऐसी स्थिति उपजने का कारण क्षमता से अधिक टिकट बंटन एवं भीड़ का लाभ लेकर बिना टिकट वालो का भी स्टेयम के भीतर आजाना बताया जा रहा है। स्थनीय मीडिया में यह विवाद सुर्खियां बनी हुई है।