हाईवा पर एक लाख का जुर्माना

हाईवा पर एक लाख का जुर्माना

अनुराग आचार्य (संवाददाता)

अंगुल जिले के तालचर में एक हाईवा पर एक लाख रूपये का जुर्माना करने की खबर प्रकाश में आई है।

यह घटना तालचर प्रखंड़ की है जहाँ अवैध तरीके से एक हाईवा द्वारा बालू की ढुलाई की जा रही थी। स्थानीय तहसीलदार ने इसपर एक लाख रुपये का जुर्माना लगाया है। आपको बतादे की तालचर से होकर गुजरने वाली ब्राह्मणी नदी के बालूघाट से एक हाईवा क्रमांक  "ओडी 35 एफ 3935" बालु की ढुलाई कर तालचर टाउन बाइपास  होकर जा रही थी कि किसी सूत्र से स्थानीय तहसीलदार मन्मथ नायक वहाँ पहुचकर चालक से आवश्यक कागजात दिखाने को कहा जिसके उत्तर में चालक इस संवंध में किसी प्रकार का कागजात दिखाने में असमर्थ रहा। इसपर तहसीलदार ने हाईवा को कब्जे में लेकर स्थानीय थाना के हवाले कर दिया, इस हाइवा पर तहसीलदार ने पूरे एक लाख रुपये का जुर्माना लगाया है।  

उल्लेखनीय है कि तारचर में ब्राह्मणी नदी से रोजाना सैकड़ों टीपर ट्रक रात्री के समय अवैध रूप से बालू की ढुलाई करते है, जिसपर प्रशासन का ध्यान ना देने की वजह से राज्य सरकार को मिलने वाली राजस्व का एक बहुत बड़ा अंश का नुकसान हो रहा है,और बालू माफिया करोड़पति होते जा रहे है।