हनुमान वाटिका मे वाहनों के लिए सुरक्षित पार्किंग की मांग

हनुमान वाटिका मे वाहनों के लिए सुरक्षित पार्किंग की मांग

राउरकेला के प्रसिद्ध पर्यटन एवं पूजा स्थल हनुमान वाटिका मे रोजाना हज़ारो श्रद्धालूओं का आगमन होता है। 

यहाँ अधिक संख्या मे श्रद्धांलूओं के आने के कारण रोजाना सड़क पर वाहनों की लम्बी कतार लगी रहती है। हनुमान वाटिका मे वाहनों के पार्किंग हेतु पर्याप्त स्थान ना होने के कारण लोग सडक पर ही अपनी वाहनों को जहाँ भी जगह मिलता वहीं खड़ी कर देते है, जिससे सड़क पर यातायात की जगह कम पड़ जाती है। इस वजह से सड़क पर यातायात कर रही अन्य वाहनों के लिए जगह कम पड़ जाती हैं और उन्हें इस सड़क से होकर अपनी वाहन निकालने में काफी असुविधाओं का सामना करना पड़ता है,कई बार ऐसा भी देखा गया है कि यातायात बाधित हो जाती है और घंटो तक जाम लग जाता है। यह एक बहुत बड़ा कारण है की इस सडक पर आए दिन सडक दुर्घटना होती रहती है और कई बार लोगों को दुर्घटना का श
शिकार होकर जिसमे कई लोगों को अपनी जान तक गवानी पडी़ है l कुछ दिन पहले ही हनुमान वाटिका मुख्य द्वार के पास एक बडी़ दुर्घटना घटित हुई है, जिसमे एक मालवाहक हाईवा ने 6 लोगो को कुचल दिया lकई दुर्घटनाएं घटित होने के वावजूद हनुमान वाटिका कमिटी इस समस्या पर ध्यान नहीं दे रही है l

इन्ही सब परेशानीयों को समझते हुए सामाजिक कार्यकर्ता नवीन गुप्ता ने राउरकेला नगर पालिका आयुक्त-धीना दस्तगीर से मुलाक़ात कर एक विज्ञापन सौपा जिसमे मुख्य रूप से हनुमान वाटिका मे चल रहे अनेक समस्याओं के बारे मे अवगत कराया गया हैl जिसमे मुख्य रूप से हनुमान वाटिका मे आने वाले श्रद्धालु के वाहनों के लिए एक स्थाई सुरक्षित पार्किंग का निर्माण वा  हनुमान वाटिका सड़क का चौड़ीकरण  करने का मांग की गई है l नविन गुप्ता ने ज्ञापन के माध्यम से नगर निगम आयुक्त को यह सूचित किया है कि, क्यूंकि यह मुद्दा आम जनता की सुरक्षा से संबंधित है,इसलिए इस पर गंभीरता से और शिघ्र बिचार किया जाए। नवीन गुप्ता की बातों को नगर निगम आयुक्त ने गंभीरता से लिया है और जल्द से जल्द इस समस्या को समाधान करने का अश्वासन दिया है  जिससे हनुमान बाटिका में आनेवाले श्रद्धालुओं ,पर्यटकों और इस सड़क से होकर गुजरने वाले आम जनता के लिए आने वाले भविस्य मे सुरक्षित सफर करने की उम्मीद जगी है l