सड़क दुर्घटना और अभिभावकों का कर्तब्य
बिरसा मुंडा (संवाददाता)
नाबलिकों का वाहन चलाना,गलत तरीके से वहन चलाना, अक्सर सड़क दुर्घटनाओ का कारण बनता है | नाबलिकों के वाहन चलने के लिए काफी हद तक अभिभावक भी जिम्मेदार है | अभिभावकों को यह बात समझनी होगी और अपने बच्चों को वाहन चलने पर रोक लगाने की जरुरत है,अक्सर देखा गया है कि अभिभावक अपने बच्चों की जिद कि वजह से या बच्चों को सुबिधाये देने लिए उन्हें वाहन दे देते है,पर वाहन कैसे चलाया जाये व यातायात नियमों का पालन करते हुए कैसे वाहन को नियंत्रण में रखा जाये की दुर्घटनाये ना हो इसकी तालीम बहुत कम अभिभावक ही देते है |
नाबलिकों के वाहन चलने की इजाजत कानून भी नहीं देता , पर कुछ बातों को देखते हुए विद्यार्थियों को दो-पहिया वाहन चलाने पर कोई आपत्ति नहीं करता है,वही अभिभावकों की भी अपनी जिम्मेदारी समझते हुए युवा पीढ़ी को वहन सौपने से पहले उसे चालक सम्बंधित जानकारी व गाड़ी चलने की तालीम देनी चाहिए ताकि दुर्घटनाओं को रोका जा सके |
वाहन चलते समय क्या गलती / लापरवाही करते है चालक देखे इन तस्वीरों को -









