स्कूल परिसर में नशाखोरी एवं अड्डा बाजी से क्षुब्ध प्रधानाध्यापक ने की पुलिस से शिकायत
सूमित जायसवाल (मीडिया प्रभारी)
जूटमिल शासकीय उच्चतर माध्यमिक विद्यालय के प्राचार्य द्वारा जूटमिल थाना में एक लिखित आवेदन इस आशय का दिया गया कि विगत कुछ दिनों से कुछ असामाजिक तत्व रात्रि में विद्यालय के छत पर चढ़कर नशाखोरी करते हैं । संभवत: उन्हीं तत्वो के द्वारा पानी की टंकी को तोड़फोड़ किया गया है जिससे टंकी से पानी की आपूर्ति बाधित हो गई है,और शासकीय संपत्ति का नुकसान हुआ है । आज सुबह भी एक अज्ञात व्यक्ति को विद्यालय के छत पर देखा गया है ।
प्रधानाध्यापक के शिकायत पर जूटमिल थाना प्रभारी कमल किशोर ने गश्ती दल को मौके पर जाकर तस्दीक करने और स्कूल के समय निरंतर गश्त करने का निर्देश दिया।
थाना प्रभारी के निर्देशानुसार पुलिस गश्ती दल स्कूल पहुंची तो वहां उन्हें एक संदिग्ध युवक मिला जिसे स्कूल के समय स्कूल परिसर में घूमने का कारण पूछने पर हक्का-बक्का रह गया । नाम, पता पूछने पर युवक अपना नाम रवि गोंड, निवासी कबीरचौंक, जूटमिल, का रहने वाला बताया जिसे जिसे गश्ती दल अपने साथ थाना लेकर गई ।
थाना प्रभारी ने युवक को चेतावनी दी कि अकारण स्कूल के आसपास ना मंडराये और अपने साथियों को भी स्कूल की तरफ घूमने के लिए मना करें । जूटमिल पुलिस द्वारा युवक पर धारा 151 सीआरपीसी के तहत प्रतिबंधात्मक कार्यवाही कर युवक को उप प्रभागीय न्यायाधीश (एसडीएम) के समक्ष पेश किया गया है ।





