सोरडा़ से बोलेरो पिकअप चोरी
नुआगाँ प्रखंड़ के सोरडा़ पंचायत क्षेत्र के सोरडा़ बाजार में स्थित बासू साहू के दुकान के सामने खड़ी उसकी मालवाही बोलेरो पिकअप वैन शुक्रवार की रात किसी ने चुरा ली।
अब तक क्षेत्र में मुर्गी, बकरी आदि चोरी होने की खबर ही मिलती थी पर पहली बार इतने बडे़ चोरी की खबर आई है इससे सोरडा़ अंचल के दुकानदार काफी चिंतित है, सभी के कुछ ना कुछ सामान बाहर रात भर पडे़ रहते है।





