सेंटजांन एंबुलेंस का लक्ष्य स्वास्थ्य सेवा में जिले को अग्रणी बनाना

सेंटजांन एंबुलेंस का लक्ष्य स्वास्थ्य सेवा में जिले को अग्रणी बनाना

अनुराग आचार्य (व्यौरोचीफ) 

सेंटजांन एम्बुलेंस संगठन ने ओडिशा के राज्यपाल के साथ एक औपचारिक मुलाकात की। 
सेंटजांन एंबुलेंस की ओर से अंगुल जिला के संयुक्त संपादक दीनबंधु प्रधान एवं एमसीएल एंबुलेंस डिविजन के ब्रिगेड़ स्वयंसेवको को लेकर ओडिशा के राज्यपाल से सेंटजांन एंबुलेंस के राज्य सभापति गणेशी लाल के साथ तालचेर के शर्किट हाउस में एक औपचारिक मुलाकात की। 

सेंटजांन एंबुलेंस का लक्ष्य मानव सेवा करना है, उनका कहना है कि "मानव सेवा ही भगवान की सेवा"है। जनता को प्राथमिक उपचार के प्रति जागरूक करने के लिए प्रत्येक परिवार के एक सदस्य को, प्रत्येक स्कूल, कालेज, पुलिस, गृहरक्षी, आशा कर्मी, को प्राथमिक उपचार की उपयोगिता और उपचार के बिषय में जानकारी देनी चाहिए ताकि जनमानस को आवश्यकता पड़ने पर प्राथमिक उपचार देकर उनकी जान बचाई जा सके या उन्हे मदद पहुँचाई जा सके।
सेंटजांन एंबुलेंस की ओर से कहा गया कि स्वास्थ्य सेवा की दृष्टि से अंगुल जिला को ओडिशा का नंबर एक जिला बनाना ही इस संगठन का लक्ष्य है।