सुरक्षा मानको को ताक पर रखकर कार्य कर रहें है बिजली विभाग के कर्मचारी

सुरक्षा मानको को ताक पर रखकर कार्य कर रहें है बिजली विभाग के कर्मचारी

अनुराग आचार्य (व्योरोचीफ) 

बिद्युत विभाग के कर्मचारी का सुरक्षा मानको को ताक पर रखकर एक बड़े ट्रांसफारमर की मरम्मत करने का मामला प्रकाश में आया है। 
यह मामला तालचेर के लिंगराज कालोनी क्षेत्र में आनेवाले देउलबेडा़ बस अड्डे के निकट लगे एक बड़े ट्राँसफार्मर के मरम्मत कार्य करने के दौरान का है। जहाँ विद्युत विभाग के एक ठेका कर्मचारी द्वारा पाँवों में हवाई चप्पल पहनकर और हाथों में बिना दास्ताना लगाए ट्राँसफार्मर की मरम्मत कर रहा था, इस कर्मचारी ने सर में हेलमेट भी नहीं पहना था। 
तालचेर के कोयला खानों, सड़कों,रेलवे व अन्य उद्योगों में सुरक्षा मानको की अनदेखी करने की वजह से कई दुर्घटना घटित होने के मामले प्रकाश में आते रहे है,उसके वावजूद इस तरह की लापरवाही का सामने आना चिंतनीय है।