सुंदरगढ़ पत्रकार संघ ने प्रभु जगन्नाथ के आंगन में फहराया तिरंगा

सुंदरगढ़ जिला पत्रकार संघ ने पुरी मंदिर के समक्ष किया झंडा तोलन 75वाँ गणतंत्र दिवस पर पत्रकारों ने  प्रभु जगन्नाथ मंदिर के समक्ष किया झंडा तोलन 

सुंदरगढ़ पत्रकार संघ ने प्रभु जगन्नाथ के आंगन में फहराया तिरंगा
सुंदरगढ़ पत्रकार संघ ने प्रभु जगन्नाथ के आंगन में फहराया तिरंगा

रामप्रवेश चौधरी (संपादक) 

सुंदरगढ़ जिला के ग्रामांचल पत्रकार संघ ने अपने सभी सदस्यों के साथ आज 75वां गणतंत्र दिवस पर पुरी के जगन्नाथ धाम मंदिर पहुंच कर भगवान श्री जगन्नाथ के समक्ष गणतंत्र दिवस का झंडा रोहन किया।

आपको बता दे की अयोध्या में राम मंदिर बनने के बाद लोगों में मंदिर के प्रति आस्था जगी है जिसका मिसाल आज सुंदरगढ़ जिला पत्रकार संघ के द्वारा श्री जगन्नाथ मंदिर के समक्ष 75 वा गणतंत्र दिवस का झंडा तोलन कर लोगों में यह संदेश दिया है कि भगवान से बढ़कर कोई नहीं है हमें हमेशा भगवान की आस्था को बनाए रखते हुए अपने आजादी समेत हर त्यौहार पर भगवान को याद करना चाहिए।

वहीं उपस्थित पत्रकार संघ के अध्यक्ष कानू चरण साहू, पंकज कुमार साहू, रामप्रवेश चौधरी, सुभाष बेहरा ,विश्वजीत सतपति सहित सभी पत्रकार संघ के मेंबरो की उपस्थिति में मंदिर के समक्ष झंडा तोलन करने के बाद गणतंत्र दिवस पर गणतंत्र का सही मायने पर चर्चा की गई और हमेशा संविधान के तहत चलने की सीख दी गई इस अवसर पर सभी पत्रकारों ने  अपने परिवार सहित पुरी मंदिर में जाकर भगवान श्री जगन्नाथ की दर्शन की एवं पूरे विश्व मैं शांति बना रहे इसकी कामना की उसके बाद पत्रकारों ने बताया कि सभी मेंबरों के साथ  हमारी संघ विभिन्न मंदिरों के दर्शन समेत  कोणार्क मंदिर दर्शन के लिए जाएगी ।