सिनेमा टोली अंचल में मृत पाया गया व्यक्ति का नहीं मिला ठिकाना

सिनेमा टोली अंचल में मृत पाया गया व्यक्ति का नहीं मिला ठिकाना

बंडामुंडा़ थाना क्षेत्र अंतर्गत आनेवाले डुमेरता पंचायत स्थित सीनेमा टोली अंचल के मरियम टोली में चावल मिल के सामने एक 55 वर्षीय बुजुर्ग को मृत पाया गया। 
स्थानीय थाना से मिली जानकारी के अनुसार मरियम टोली चावल मिल के सामने एक बुजुर्ग व्यक्ति को अचेत हालत में देख स्थानीय लोगों ने 108 नंबर पर फोन कर एंबुलेंस बुलाया की सहायता से उक्त व्यक्ति को राउरकेला सरकारी अस्पताल लेकर गए। 14  नवंबर की सुबह डाक्टरो ने उक्त व्यक्ति को जाँच के दौरान मृत पाया। 
मृतक के बारे में पुलिस द्वारा छानबीन करने पर पाया कि मृतक का नाम लंटू दास, उम्र 55 साल, रंग काला,शरीर पतला, ऊँचाई 5 फिट 8 ईंच, है। इसके अलावे अब तक स्थाई पता, परिवार संबंधित कोई जानकारी नहीं मिल पाई है। वर्तमान में यह व्यक्ति सिनेमा टोली अंचल में रहकर निर्माण मिस्त्री का कार्य करता था।