साकेत महाविद्यालय के छात्र नेता ने जिलाधिकारी को सौंपा ज्ञापन
धरमेंद्र कुमार सिंह (रिपोर्टर)
अयोध्या में समाजवादी छात्रसभा के प्रदेश अध्यक्ष विनीत कुशवाहा के निर्देश पर छात्रसभा के महानगर अध्यक्ष अजय मिश्रा के नेतृत्व में राज्यपाल को संबोधित एक ज्ञापन अपर जिलाधिकारी बीके चौधरी को सौंपा गया।
ज्ञापन में महानगर अध्यक्ष अजय मिश्रा ने कहा कि आज भाजपा के सरकार मे विश्वविद्यालयों,महाविद्यालयों मे पीडीए समाज के छात्रों का शोषण,छात्रसंघ चुनाव की बहाली,पीडीए समाज के छात्रों की छात्रवृत्ति अविलंब बहाल करें अन्यथा 2027 में भाजपा की सरकार को उखाड़ फेकने का काम यही छात्र-नौजवान करेंगें।
ज्ञापन कार्यक्रम में प्रमुख रूप से बाबा वाहिनी के महानगर अध्यक्ष शिव शंकर , आलोक मिश्रा, कपीश मिश्रा,अनूप पाठक, सलोनी , प्रियंका कुमारी और तमाम छात्र-छात्राएं उपस्थित रहे।





