सर्किट हाउस प्रकरण में दो और गिरफ्तार

सर्किट हाउस प्रकरण में दो और गिरफ्तार

सर्किट हाउस कांड में दो और संदिग्ध गिरफ्तार, मामले में आरोपियों की संख्या बढ़कर नौ हो गई ,मोस्ट वांटेड प्रकाश पासवान के खास सूरज गुप्ता व आदर्श साहू पर गिरी गाज। फरार प्रकाश पासवान की तलाश दिल्ली समेत अन्य राज्यों में टीमें सक्रिय। 

राउरकेला:राउरकेला सर्किट हाउस से हथियार और जिंदा कारतूस बरामदगी मामले की जांच में पुलिस ने दो और युवकों को गिरफ्तार किया है। इसके साथ ही इस मामले में गिरफ्तार आरोपियों की संख्या बढ़कर नौ हो गई है। गिरफ्तार आरोपियों की पहचान मोस्ट वांटेड प्रकाश पासवान के खास और अवैध धंधे के हमराज सूरज गुप्ता और आदर्श साहू के रूप में हुई है।
पुलिस सूत्रों के अनुसार, जांच के दौरान इस कांड में फरार प्रकाश पासवान ओर मुख्य भूमिका भी सामने आई है। पुलिस के अनुसार ऐसे साक्ष्य मिले है जिनसे पता चलता है की पासवान ने आपराधिक पृष्ठभूमि वाले लोगों के लिए सर्किट हाउस को सुरक्षित ठिकाने के रूप में उपलब्ध कराने में भूमिका निभाई।
इधर, पुलिस ने पासवान के उसके द्वारा इस्तेमाल किए जा रहे कार के मालिक मोहम्मद मोहीम(आदिल) समेत गोपबंधुपाली से उसके रिश्तेदार समेत आधा दर्जन संदिग्धो को पूछताछ के लिए हिरासत में लिया है। पुलिस सूत्रों का मानना है कि गिरफ्तार आरोपियों पर कथित रूप से बालू माफिया समूहों से संरक्षण के बदले धन वसूली तथा विभिन्न स्थानों पर रंगदारी वसूली में शामिल होने के आरोप सामने आए हैं। जांच के दौरान मवेशी तस्करी से कथित संबंधों की भी जानकारी सामने आई है।
पुलिस अब फरार बताए जा रहे प्रकाश पासवान की तलाश में जुटी है। उसकी गिरफ्तारी के लिए ओडिशा के विभिन्न स्थानों के अलावा राज्य के बाहर दिल्ली व झारखंड मे भी पुलिस टीमों को लगाया गया है। पुलिस को जांच के दौरान यह जानकारी मिली है कि 14 अगस्त की देर रात हुई छापेमारी के समय पासवान सर्किट हाउस में मौजूद था।
बता दें की विकास डुंगरी (प्लांट साइट) को छोड़ ,सागर साहू (आस्का, गंजाम), नारायण साहू (आस्का, गंजाम), राजेश साहू (आस्का, गंजाम), करतार सिंह (गांधी रोड, बिसरा चौक), राजेश श्रीवास्तव ( बिसरा चौक) और विक्की शर्मा  बिसरा चौक) पहले से ही जेल में है।