सरयू तटपर दीपोत्सव का भव्य कार्यक्रम
धरमेंद्र कुमार सिंह (रिपोर्टर)
अयोध्याधाम में प्रभु श्रीराम जब 14 वर्ष वनवास पूर्ण करने के बाद अयोध्या लौटे थे, तो सभी नगर वासियों ने दीपावली का त्यौहार मनाया और चारों तरफ दीपको की रौशनी के साथ खुशियली छा गई थी। तीनों लोकों 14 भवन में प्रभु श्रीराम जी की जय जयकार गूंज उठी थी। तभी से यह दीपावली त्यौहार की परंपरा चली आ रही है वैसे तो कार्तिक के माह की अमावस्या तिथि में दीपावली का त्यौहार मनाया जाता है। बताते चले कि प्रभु श्रीराम के प्राण प्रतिष्ठाा के बाद से ही अयोध्या में भगवान श्रीराम के भक्तों के द्वारा दीप उत्सव की तरह अनेक कई कार्यक्रम किए जाते हैं, इसीक्रम में अयोध्या में गुजरात राजस्थान से आए हुए कई भक्तों के द्वारा आज दीप उत्सव का कार्यक्रम बड़े ही भव्य तरीके से 21 हाजार दीपक माता सरजू के तट पर स्थित राम की पैड़ी में प्रज्वलित कर दीप उत्सव का कार्यक्रम बड़े ही भव्य तरीके से मनाया गया इस दीप उत्सव के कार्यक्रम में अयोध्या के महापौर गिरीश पति त्रिपाठी के द्वारा प्रथम दीप प्रज्ज्वलित कर शुभारंभ किया गया। दीप उत्सव के इस कार्यक्रम में पार्षद अनुज दास, रमोज दास शास्त्री भी सम्मिलित हुए। यहाँ का वातावरण देखकर ऐसा लग रहा था मानो जैसे आज प्रभु श्रीराम पुरे अयोध्या में अपने भक्तों को दर्शन दे रहे हो, उपस्थित राम भक्तों में कुछ ऐसी चर्चा हो रही थी। इस कार्यक्रम में अयोध्या के महापौर गिरीश पति त्रिपाठी और मारवाड़ी भोजनालय, पूजा पैलेस के मलिक शिव बाबा और अन्य भक्त सामिल हुए।





