सरकारी जमीन से अतिक्रमण हटाने की कार्यवाही शुरु

सरकारी जमीन से अतिक्रमण हटाने की कार्यवाही शुरु

अनुराग आचार्य (व्यौरोचीफ) 

सरकारी भूमि को अतिक्रमण कर   बनाई गई मांस की दुकान को स्थानीय प्रशासन द्वारा तोडा़ गया। 
यह घटना तालचेर नगरपालिका अंतर्गत आनेवाले 10 नम्बर वार्ड स्थित पुरानी टैक्सी स्डैंड़ के निकट माँस मछली बेचने शाली एक गोदाम की है। 
यह तो एक उदाहरण मात्र है, अतिक्रमणकारी तालचेर के कोने कोने में सरकारी व देवभूमी पर कब्जा कर कही घर तो कही ऊँची इमारत बनाकर रह रहे है,तो कही मार्केट कॉम्प्लेक्स बनाकर पैसा ऊगाही कर रहे है। 
यह खबर मीडिया में बारम्बार प्रकाशित होने से प्रशासनिक कार्यवाही आरंभ हो गई है और ऐसे जगहो को चिन्हित करके वहाँ से कब्जा हटाया जा रहा है जिसके लिए आमजनता प्रशासन को साधुवाद दे रहे है। 
आगामी दिनों में तालचेर के सभी सरकारी भूमि और देवभूमी को प्रशासन द्वारा अपने कब्जे में लेने की माँग उठ रही है। 
10 नंबर वार्ड में की गई कार्यवाही में तालचेर के उपजिलापाल, तहसीलदार, नगरनिगम अधिकारी, तालचेर थाना अधिकारी आदि उपस्थित थे।