समलेश्वरी एससी और एफसी बेंगलुरु यूनाइटेड की टीमें आमने-सामने होंगी

समलेश्वरी एससी और एफसी बेंगलुरु यूनाइटेड की टीमें आमने-सामने होंगी

राउरकेला, 24 नवंबर 2026: अखिल भारतीय फुटबॉल महासंघ (AIFF) की इंडियन फुटबॉल लीग (IFL) के 22वें मुकाबले में आज शाम 4:00 बजे बिरसा मुंडा एथलेटिक्स स्टेडियम में मेजबान समलेश्वरी एससी और एफसी बेंगलुरु यूनाइटेड की टीमें आमने-सामने होंगी।

संतरी जर्सी में उतरेगी समलेश्वरी एससी, जयेश राणे को कमान मुख्य कोच अब्दुल अजीम सिद्दीकी और टीम मैनेजर सुनील सेठी के मार्गदर्शन में समलेश्वरी एससी पूरी तरह संतुलित टीम के साथ मैदान में उतर रही है। टीम की कप्तानी अनुभवी मिडफील्डर जयेश दिलीप राणे (14) संभालेंगे। आक्रमण की जिम्मेदारी भारतीय फॉरवर्ड ईशान पंडिता (26) और अर्जेंटीना के स्टार स्ट्राइकर जॉर्ज रोलांडो परेरा डियाज (30) के कंधों पर होगी। गोलपोस्ट की सुरक्षा पदम छेत्री (16) करेंगे, जबकि घाना के कमल ईसा (20) और मोरक्को के डिफेंडर मोहम्मद एल जाउआनी (94) भी शुरुआती एकादश का हिस्सा हैं।

  • समलेश्वरी एससी (स्टार्टिंग XI): पदम छेत्री (GK), कार्तिक चौधरी (U22), लाल्हमंगाइहसांगा, मोहम्मद एल जाउआनी, जयेश दिलीप राणे (कप्तान), कमल ईसा, सुखम योइहेनबा मेइती (U22), समीर मुर्मू, लालथनमाविया रेंथलेई, ईशान पंडिता, जॉर्ज परेरा डियाज।

  • प्रमुख सब्स्टीट्यूट्स: आर्यन अंजनेया (GK), जमाल आरागो, शुभम सारंगी, वीर अर्जुन जोशी, कियाम अमरजीत सिंह, साहिल हरिजन (U22), शाहिद नजीर, बासित अहमद भट, रोशन पन्ना (U22), फ्रेडी चावनथांगसांगा।

सफेद किट में एफसी बेंगलुरु यूनाइटेड, अब्दुल हन्नान बने कप्तान दूसरी ओर, कोच मोहनराज नल्लप्पन और मैनेजर अदित विनोद नायर की एफसी बेंगलुरु यूनाइटेड सफेद जर्सी में उतरेगी। युवा डिफेंडर अब्दुल हन्नान (4, U22) को टीम का कप्तान बनाया गया है। टीम ने अपने मिडफील्ड और डिफेंस को मजबूत रखने के लिए कोलंबिया के ब्रायन अलेक्जेंडर कुंडुमी लास्त्रे (5) और माइकोल आंद्रेस हेरेरा कासेरेस (29) को शामिल किया है, वहीं फॉरवर्ड लाइन में रूस के मराट तारेक (99) मुख्य आकर्षण होंगे।

  • एफसी बेंगलुरु यूनाइटेड (स्टार्टिंग XI): संग्रामजीत रॉय चौधरी (GK), अब्दुल हन्नान (कप्तान, U22), ब्रायन अलेक्जेंडर, विजय मरांडी (U22), गौतम ए विरवानी, चुनसाबा बारियम, रिभव सरदेसाई, नगांगबम नाओचा सिंह, लालरामदिनसांगा राल्ते, माइकोल हेरेरा, मराट तारेक।

  • प्रमुख सब्स्टीट्यूट्स: मंजूनाथ हिरेकुरबर (GK), अर्जुन गौड़ा एम (U22), अक्षुण्ण त्यागी, विद्यानंद सिंह निंगथौजम, सृजीत आर (GK), जैकब वनलालहिमपुइया, विनिल पुजारी, डेनियल।

इस मुकाबले में मुख्य रेफरी की भूमिका जॉयसिंग मोनसांग थुमली निभाएंगे। उनके साथ सहायक रेफरी के रूप में असराफुल आलम और सी. प्रफुल्ल कुमार, तथा फोर्थ ऑफिशियल के रूप में बिबेक छेत्री तैनात रहेंगे। मैच कमिश्नर की जिम्मेदारी अरिंदम भट्टाचार्य और रेफरी असेसर की जिम्मेदारी रमेश सुब्रमण्यम को सौंपी गई है।