स्थानीय महिलाओं की आर्थिक उन्नति केलिए डालमिया सीमेंट का अनोखा प्रयास

स्थानीय महिलाओं की आर्थिक उन्नति केलिए डालमिया सीमेंट का अनोखा प्रयास

डालमिया सीमेंट (भारत) लिमिटेड अपनी आसपास स्थाई आजीविका कार्यक्रम विकसित करके समुदायों को सामाजिक एवं आर्थिक स्तर पर सशक्त बनाने का कार्य शुरू कर दिया है । इस पहल के तहत, संयंत्र ने अपने सामाजिक दायित्व विभाग (सी.एस.आर) टीम द्वारा लांजीबरना गांव में एक मसाला उत्पादन समूह का गठन किया है, जिसका नाम "महालक्ष्मी एसएचजी" है, जिसमें गांव के १० महिला सदस्य शामिल हैं। प्रशिक्षण सहायता प्राप्त करने के बाद, समूह ने जीरा पाउडर, मिर्च पाउडर, धनिया पाउडर, हल्दी पाउडर, मिक्स वेजिटेबल पाउडर आदि जैसे मसालों का उत्पादन शुरू कर हर महीने डालमिया गेस्ट हाउस, राजगांगपुर को आपूर्ति करने का काम शुरू कर दिया है। समूह को 145000 रुपये प्रति वर्ष की दर से 5 क्विंटल मसाला पाउडर की आपूर्ति करने का लक्ष्य दिया गया है। इसके अलावा, समूह अपनी बिक्री की मात्रा बढ़ाने एवं अधिक आय अर्जित करने के लिए अपने उत्पादों को स्थानीय बाजार में उचित मूल्य में भी बेचने का लक्ष्य रखा है l

उसी प्रकार ज्ञानपाली और गुंडीपारा गांवों के तीन एसएचजी सदस्यों का संयंत्र के साथ करार किया गया है ताकि राजगांगपुर  गेस्ट हाउस को हर महीने साल पत्ते से बनी दोना और प्लेट की आपूर्ति की जा सके। लंजिबरना, कटंग और धौराडा गांवों के पांच एसएचजी सदस्यों ने डालमिया सीएसआर यूनिट के सहयोग से मशरूम उगाना शुरू कर दिया है। लंजिबरना की जागृति एसएचजी समूह ने डालमिया गेस्ट हाउस को स्थानीय रूप से बने स्वादिष्ट खाद्य पदार्थ "अरिशा पीठा" की आपूर्ति शुरू कर समूह के सदस्यों के लिए आय अर्जित करना प्रारम्भ कर दिया है। तरकेरा गांव के एक ग्रामीण कारीगर को नियमित आधार पर विभिन्न टेराकोटा वस्तुओं की आपूर्ति करने के लिए संयंत्र के साथ करार किया गया है ताकि वह क्षेत्र में अपने शिल्प वस्तुओं को बढ़ावा दे सके जिससे उसकी आय में वृद्धि हो पायेगी । इसके अलावा, एसएचजी सदस्यों और क्षेत्र के विभिन्न किसानों को उचित बाजार लिंकेज समर्थन के साथ मछली पालन, फूलों की खेती, जैविक सब्जी प्रचार आदि शुरू करने के लिए संयंत्र द्वारा समर्थन दिया गया है, जिस से उनके परिवार की जीवन स्थिति को काफी हद तक बदलने का मार्ग प्रशस्त किया है। संयंत्र ने अपने आवासीय टाउनशिप में स्थित कोणार्क प्लाजा में एसएचजी सामान बिक्री केंद्र खोला है जहाँ एसएचजी महिलाएं अपने द्वारा प्रस्तुत किया गए सामग्री को उचित मूल्य में बेच लाभान्वित हो रही हैं l  

शुरू किये गए इस अनोखे प्रयास की जानकारी देते हुए राजगांगपुर कारखाना मुख्य श्री चेतन श्रीवास्तव ने कहा डालमिया सीमेंट अपनी अंचल के लोगों के साथ मिलजुल कर काम करने एवं स्थानीय  विकास कार्य करने केलिए हमेशा से तत्पर हैं l इस कार्यक्रम के द्वारा गांव की महिलाओं को आर्थिक मदत मिल पायेगी l महिलाओं की सशक्तिकरण के माध्यम से पुरे गांव का विकाश किया जा सकेगा l भविष्य में ऐसी अनेक कार्यक्रम शुरू करने की योजना है l