सतर्कता विभाग के हत्थे चढा़ परिवहन निरीक्षक
तालचेर: तालचेर के क्षेत्रीय परिवहन कार्यालय (आरटीओ) में कार्यरत यातायात निरीक्षक जितेंद्र कुमार बेहरा तालचेर से अस्तरंग जाते समय सतर्कता विभाग के हत्थे चढ़ गया। सतर्कता विभाग द्वारा उनके पास से करीब 11 लाख 15 हजार रुपये नकद जब्त किया गया। जिसके बाद सतर्कता विभाग ने आगे कार्यवाही करते हुए, तालचेर में उनके किराये के घर और अस्तरंग में उनके पिता के घर पर सतर्कता विभाग ने छापेमारी कर नकदी के साथ 336 ग्राम सोना जब्त किया।

जब्त सोना की कीमत करीब 24.24 होने का अनुमान लगाया जा रहा है। सतर्कता विभाग की ओर से यह जानकारी दी गई है कि अभी और भी तलाशी जारी रहेगी।सतर्कता विभाग द्वारा यातायात निरीक्षक जितेंद्र कुमार बेहरा पर कार्यवाही किए जाने के बाद तालचेर में स्थानीय परिवहन अधिकारी का कार्यालय चर्चा का बिषय बना हुआ है।





