सड़क दुर्घटना में वृद्ध की मौत
अनुराग आचार्य (व्यौरोचीफ)
अंगुल जिला के तालचर स्थित सदर थाना अंतर्गत बाईपास ट्रैफिक चौराहे के पास हुई दर्दनाक सड़क दुर्घटना का शिकार वृद्ध की अस्पताल ले जाते समय रास्ते में मौत हो गई।
प्राप्त जानकारी के अनुसार उक्त बृद्ध ट्रक की चपेट में आकर गंभीर रूप से घायल हो गया। स्थानीय लोगों की मदद से उसे पहले मंडपाल अस्पताल ले जाया गया। स्थिति गंभीर होने पर उसे अनुगुल जिला अस्पताल ले जाया गया, जहां उसे मृत घोषित कर दिया गया।
मृत बृद्ध की पहचान परजंग प्रखंड के दमल गांव के 62 वर्षीय नरतोम परिडा़ के रूप में हुई है।
प्रत्यक्ष दर्शियो के अनुसार श्री परिडा़ अपने साइकिल से जा रहे थे की ट्रक क्रमांक (35बी-2608) सड़क पर तेज रफ्तार से साइकिल सवार बुद्ध को ठोकर मारती हुई निकल गई जिससे बृद्ध गंभीर रूप से घायल हो गया,और अस्पताल ले जाते समय रास्ते में ही उन्होने दम तोड़ दिया।
हालांकि, स्थानीय प्रशासन और पुलिस इस बात से वाकिफ है कि राष्ट्रीय राजमार्ग से रोजाना तेज रफ्तार ट्रक गुजरने के कारण सड़क हादसों की संख्या में दिन प्रतिदिन बढ़ोत्तरी हो रही है।
लेकिन यह दुर्भाग्यपूर्ण है कि इस ओर किसी का ध्यान नहीं जा रहा है या फिर जानबूझ कर अंजान बने हुए है।





