सड़क दुर्घटना में तीन घायल एक गंभीर

सड़क दुर्घटना में तीन घायल एक गंभीर

बिसरा प प्रखंड़ अंतर्गत आनेवाले  तेतेरकेला पंचायत के तेतेरकेला नदी घाट के निकट सड़क हादसे में तीन घायल एक की हालत गंभीर होने से राउरकेला सरकारी अस्पताल भेजा गया। 
आज अपराह्न तीन बजे तेतेरकेला में हुई मोटरसाइकिल और लेना की आपसी टक्कर में सवारो को गंभीर चोटे आई है। सभी चोटिल हुए व्यक्तियों को स्थानीय लोगै की मदद से बिसरा सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र ले जाया गया। 
मतलू बड़ईक नामक व्यक्ति अपने लूना से झारखंड़ के आनंदपुर से बाजार कर लौट रहा था कि नशे के हालत में ए मोटरसाइकिल को टक्कर मार दी जिसमें दो लोग सवार थे। टक्कर इतनी जोरदार थी कि तीनो घायल हो गए। जिसमें डुमेरता गाँव के रहने वाले रिंकू माहतो की स्थिति गंभीर होने से बिसरा सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र से राउरकेला सरकारी अस्पताल रेफर कर दिया गया है।