सड़क दुर्घटना में दो भाई घायल एक की हालत नाजुक
तेल वाहक ट्रक से टकराई मोटरसाइकिल दो गंभीर एक की हालत गंभीर
सुंदरगढ़ जिला के राजगांगपुर शहर से होकर गुजरने वाली राजपथ क्रमांक 10 पर जमपाली के निकट एक तेल वाहक ट्रक से अचानक मोटरसाइकिल टकरा गई जिससे मोटरसाइकिल में सवार दो लोग गंभीर रूप से घायल हो गए वही एक की हालत नाजुक बताई जाती है,जिसे आनन-फानन में स्थानीय सरकारी अस्पताल लाया गया जहां एक की हालत गंभीर होने से उसे राउरकेला सरकारी अस्पताल रेफर कर दिया गया है।
दोनो मोटरसाइकिल सवार झगरपुर के बताए जा रहे हैं, ये आपस में भाई है एक का नाम सचिन कुजूर उम्र 25 वर्ष एवं दूसरे का नाम प्रमोद कुजूर उम्र 58 वर्ष बताई जा रही है,इनमें प्रमोद कुजूर की हालत गंभीर होने से राउरकेला सरकारी अस्पताल स्थानांतरण कर दिया गया है।





